Slim Nose: चौड़ी नाक को पतला दिखाने के लिए इन आसान मेकअप हैक्स को करें फॉलो

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए आपको ऑनलाइन कई वीडियो भी आसानी से मिल जाएंगी। किसी भी तरह का मेकअप लुक क्रिएट करने से पहले चेहरे के आकर को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि आप सही तकनीक का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को मेकअप के जरिये खूबसूरत बना पाएं।
आकार की बात करें तो खासकर हम अपनी चौड़ी नाक को पतला दिखाना ही पसंद करते हैं। इसके लिए हम नाक को कंटूर कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान कंटूरिंग हैक्स जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी चौड़ी नाक को पतला दिखा पाएंगी।
चौड़ी नाक को पतला दिखाने के लिए क्या करें?

- सबसे पहले आप नोज ब्रिज के साइड्स में हल्के हाथों के दबाव से कंटूरिंग शेड और पतले ब्रश की मदद से बारीक से लकीर बनाएं।
- इसके बाद आप नाक के बीच में यानी नोज ब्रिज पर लिक्विड कंसीलर की मदद से लकीर बना लें।
- अब आप कंटूरिंग शेड को नाक के ढलान की ओर ब्लेंड करें और नाक के ऊपर लगे कंसीलर को उसी जगह पर ब्लेंड करें।
- कंटूरिंग शेड के लिए आप अपनी स्किन टोन से लगभग 2 टोन डार्क शेड के ब्राउन कलर को चुनें।
- इसके अलावा कंसीलर के लिए आप अपनी स्किन से 1 शेड लाइट कलर को चुन सकती हैं।
- नाक पर लगा कंसीलर आपकी नोज को हाइलाइट करने में सहायता करेगा।
- बता दें कि इन क्रीम और लिक्विड प्रोडक्ट्स को सेट करने के लिए आप पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
इन बातों का रखें ख्याल
- मेकअप करते समय आप प्रोडक्ट की कवरेज धीरे-धीरे ही बिल्ड करें ताकि चेहरे पर कोई भी मेकअप प्रोडक्ट इकठ्ठा न होने पाए और मेकअप नेचुरल नजर आए।
- ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता लेकर क्रीम और लिक्विड प्रोडक्ट को ब्लेंड करें ताकि मेकअप की फिनिशिंग खूबसूरती के साथ हाइलाइट होकर नजर आए।
- चेहरे पर ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करने से पहले आप इसे पानी में अच्छी तरह से डिबो लें और फिर ही इस्तेमाल करें।
अगर आपको चौड़ी नाक को पतला दिखाने के लिए मेकअप करने के आसान हैक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।