मेकअप लुक क्रिएट करना हम सभी को पसंद होता है। साथ ही, इससे हमारी खूबसूरती भी बढ़ जाती है। लेकिन परफेक्ट मेकअप करने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरीके को ट्राई करते हैं। मेकअप प्रोडक्ट भी उसी के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे दिखाई न दें। इसके लिए हम कंसीलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये कंसीलर भी मेकअप को खराब कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे अप्लाई करते समय हम कई सारी गलतियां कर देते हैं, जिसका ध्यान रखना जरूरी है।
कंसीलर का शेड आपकी त्वचा के हिसाब से होना चाहिए। यदि आप बहुत हल्का शेड इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा को ग्रे दिख सकती हैं। अगर आप बहुत गहरा शेड इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा पैची नजर आ सकती है। अपनी त्वचा के रंग से मेल खाने वाला शेड चुनने के लिए, अपनी जॉलाइन पर कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका मेकअप लुक अच्छा लगेगा।
कंसीलर को केवल उन जगहों पर लगाएं जहां आपको कवरेज की जरूरत है। आंखों के नीचे, नाक के आसपास और मुंह के कोनों पर कंसीलर का इस्तेमाल करें। अगर आप अपनी पलकों पर कंसीलर लगाते हैं, तो यह क्रीज कर सकता है। कंसीलर को अपनी पलकों पर लगाने से बचें, इससे आपकी आंखों पर जलन हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Makeup Hacks: कंसीलर लगाने के इन तरीकों से नहीं आएंगी मेकअप करने के बाद चेहरे पर दरारें
बहुत ज्यादा कंसीलर लगाने से आपका मेकअप लुक केकी लग सकता हैं। कंसीलर की पतली परत का इस्तेमाल करें। इससे इसे ब्लेंड करने में आसानी रहेगी। अगर आपको अधिक कवरेज की आवश्यकता है, तो धीरे-धीरे और परतें लगाएं।
इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: सही कंसीलर चेहरे को दिखा सकता है बेदाग, जानें अप्लाई करने का तरीका
यह विडियो भी देखें
इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आप अच्छे से कंसीलर को अप्लाई कर सकती हैं। इसे लगाने से आपका मेकअप लुक अजीब नजर नहीं आएगा। साथ ही, आपका मेकअप फ्लॉलेस नजर आएगा। बस आपको कलर और स्किन के टेक्सचर का ध्यान रखना है। लेकिन अगर आपको मेकअप से स्किन प्रॉब्लम हो रही है तो इसके लिए एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।