शादी में जाना तो हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब बात आती है शादी में रात के समय रुकने की तो हम रात की तैयारी करके जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें रात के समय उठते है। इसकी वजह से कई बार हमारी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी रात जागने की वजह से नींद पूरी नहीं होती है। इसकी वजह से आंखों के नीचे कालापन दिखने लगता है। चलिए आपको बताते हैं इसे कम करने के लिए किन नुस्खों को आप ट्राई कर सकती हैं।
ग्रीन टी बैग का करें इस्तेमाल
काले घेरे बहुत जल्दी तो कम नहीं होते हैं। लेकिन अगर आप किसी नुस्खे को लगातार ट्राई करेंगी, तो काले घेरे कम होते दिखाई दे सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एक रूटीन तैयार कर लें। ऐसे में आपको ग्रीन टी का बैग लेना है। इसे अच्छे से पानी में उबालना है। अब इस पान को ठंडा होने देना है। फिर कॉटन पैड की मदद से इसे अपनी आंखों पर लगाना है। इसे लगाने से आपकी आंखों के नीचे की सूजन और काले घेर दोनों चीजें कम हो जाएंगी।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
काले घेर को कम करने के लिए आपको रोजाना अपनी आंखों के नीचे फ्रेश एलोवेरा जेल लगाना है। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे कम होते नजर आएंगे। साथ ही, आपकी स्किन को ठंडक मिलेगी। इसके लिए आपको एक कटोरी में एलोवेरा जेल लेन है। अब इसमें हल्का सा गुलाब जल मिक्स करना है। फिर कॉटन पैड की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाना है। इसे पानी से साफ कर लेना है। इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर बनाएं बादाम के तेल से नाइट क्रीम, जानें इसके फायदे
बादाम तेल लगाएं
काले घेरे को कम करने के लिए आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। इससे काले घेरे भी कम हो जाते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा सा बादाम का तेल लेना है। अब इसे रात को सोने से पहले आंखों के नीचे लगाना है। इसे लगाने से भी काले घेरे कम हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में बादाम के तेल को इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
आप स्किन पर किसी भी चीज को लगाएं। इसका असर दिखने में थोड़ा सा समय लग सकता है। तभी आपकी स्किन हेल्दी नजर आ सकती है। साथ ही, जरूरी है कि आप अपनी एक्सपर्ट राय जरूर लें। इससे त्वचा में किस चीज का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी सही जानकारी मिल जाती है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों