Hair Care Tips: बालों के लिए घर पर ही रीठा से शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क बनाएं

काले, घने, लंबे और सुंदर बाल पाने की इच्छा हर किसी की होती है, लेकिन यह एक ऐसी इच्छा है जिसे आमतौर पर पाना बहुत मुश्किल होता है। इस इच्छा को पूरा करने के लिए ज्यादतर लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट को खरीदते हैं और ट्रीटमेंट के लिए टिप्स की खोज में रहते हैं। लेकिन सभी उपाय बेकार हैं, क्योंकि केमिकल युक्त शैंपू, कंडीशनर और ट्रीटमेंट फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही, इनका असर भी अस्थायी होता है।
ऐसे में आपके लिए सबसे अच्छा तरीका नेचुरल चीजों को इस्तेमाल हो सकता है। अपने बालों को पहले से कहीं ज्यादा हेल्दी, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए रीठा का इस्तेमाल करने से बेहतर क्या हो सकता है? जी हां, रीठा एक सामान्य नाम है जो आपको ज्यादातर शैंपू और कंडीशनर की बोतल के पीछे देखने को मिल जाता है, लेकिन इसमें रीठा के साथ केमिकल भी मौजूद होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए घर में ही रीठा की हेल्प से शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क बनाने का प्राकृतिक तरीका लेकर आए हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दोमुंहे बालों के लिए ये होममेड हेयर मास्क है बेहद फायदेमंद
रीठा शैंपू

नेचुरल चीजों से शैंपू बनाना भारत के इतिहास में रहा है। हालांकि, बिजी शेड्यूल के कारण अब ऐसा कर पाना मुश्किल हो गया है, इसलिए हमने उन शैंपू पर भरोसा करना शुरू कर दिया है, जो केमिकल से भरपूर होते हैं। यह शैंपू की बोतल निश्चित रूप से हमारा समय बचातेे है, लेकिन इससे स्कैल्प और बालों को बहुत नुकसान होता है। इसलिए अपने बालों को नुकसान से बचाने के लिए, हम आपके लिए शैंपू बनाने का आसान नुस्खा लाए है।
- आंवला और शिकाकाई के साथ थोड़े से रीठा को पानी में 30-40 मिनट तक उबालें और सभी सामग्री को मैश कर लें।
- इसे रात भर भीगने दें।
- सुबह इसे छान लें।
- इस लिक्विड का शैंपू की तरह इस्तेमाल करें।
- नोट: नेचुरल शैंपू में बहुत ज्यादा झाग नहीं बनती हैं!
रीठा शैंपू के फायदे
- डैंड्रफ और बालों को झड़ने से रोकें।
- स्कैल्प में होने वाली खुजली से राहत देता है।
- एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।
- स्कैल्प के पीएच लेवल को बनाए रखता है।
- क्यूटिकल्स के टूटने को रोकता है।
रीठा कंडीशनर

पर्यावरण में बहुत अधिक प्रदूषण और नमी के कारण, बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। जब लोग बाजार में खरीदे गए एसएलएस (सोडियम लॉरिल सल्फेट) और पैराबेन युक्त कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके इस्तेमाल से ज्यादातर लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन फिर, क्या किया जाए? क्योंकि कोई भी अपने बालों को ऐसे नहीं छोड़ सकता है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप रीठा का इस्तेमाल करके अपने लिए सिंपल और सुपर-प्रभावी कंडीशनर बना सकते हैं।
- रीठा के पाउडर को रात भर भिगोकर रखें और सुबह उबाल लें।
- मिश्रण को छान लें, आपका कंडीशनर का इस्तेमाल के लिए तैयार है!
रीठा कंडीशनर के फायदे
- बालों को नेचुरल शाइन देता है।
- चूंकि यह केमिकल फ्री है, इसलिए यह बाजार में मिलने वाले कंडीशनर की तरह बालों के झड़ने का कारण नहीं बनता है।
- बालों को उलझने से रोकता है।
इसे जरूर पढ़ें: रीठा और शिकाकाई के इस्तेमाल से दूर हो जाती हैं ये 4 हेयर प्रॉब्लम्स
रीठा हेयर मास्क

- कई बार हमारे बाल डल और फटे हुए से लगते हैं। इस तरह के बालों पर हेयर मास्क लगाना सबसे बेस्ट रहता है। और आपको इसके लिए बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि आज हम आपको बालों के लिए रीठा हेयर मास्क बताने जा रहे हैं जो आप कुछ ही मिनटों में घर में आसानी से बना सकते हैं।
- आंवला और शिकाकाई के साथ थोड़े से रीठा पाउडर पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब, इस पेस्ट में कुछ धूप में सूखे हिबिस्कस के पत्ते और दही मिलाएं। अगर आपका स्कैल्प ऑयली है, तो उसी बॉउल में मुल्तानी मिट्टी भी मिला लें।
- सभी सामग्री को मैश करें और मिश्रण को रात भर के लिए अलग रख दें।
- अपने बालों और जड़ों में इस पेस्ट से मसाज करें और इसे 1 घंटे ऐसे ही छोड़ दें।
- अंत में, अपने बालों को रीठा शैंपू से धो लें।
रीठा हेयर मास्क के फायदे
- यह बालों को घना बढ़ाता है।
- बालों को शाइनी और सॉफ्ट बनाता है।
- बालों की बनावट में सुधार करता है।
- स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है।
- सिर को सूदिंग इफेक्ट देता है।
नेचर के पास हर समस्या का हल है और रीठा निश्चित रूप से हेल्दी बालों के लिए एक अच्छा उपाय है। अगर आप भी बालों के लिए प्राकृतिक उपायों की खोज में हैं, तो इन सुपर-आसान और प्रभावी रीठा ट्रीटमेंट के साथ केयर करें! लेकिन हर बार की तरह हम आपको यहीं कहेंगे कि हालांकि यह पूरी तरह से नेचुरल है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। लेकिन हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है इसलिए इसे इस्तेमाल करने से आप एक बार पैच टेस्ट कर लें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।