DIY Hair Dye: कॉफी में मिक्स करें ये 2 चीजें, सफेद बाल हो सकते हैं नेचुरली काले

Natural Hair Colour: हम सभी को चाहत होती है कि हमारे बाल सबसे खूबसूरत लगें, लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। ऐसे में हमारा पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कम उम्र से ही बालों को कलर कराना शुरू कर देते हैं। हालांकि, बार-बार ऐसे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बालों को भी नुकसान पहुंचता है। हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
इसी वजह से लोग अब घरेलू नुस्खों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी बालों काे नेचुरली काला करना चाहती हैं तो कॉफी का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, हाल ही में एक ब्यूटी एक्सपर्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर बालों को नेचुरली काला करने का आसान तरीका बताया है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
-1780736369927.jpg)
कॉफी में ये 2 चीजें मिलाकर बालों को करें काला
अगर आप बालों को नेचुरली काला करना चाहती हैं तो कॉफी में कलौंजी और एलोवेरा जेल मिलाकर इस्तेमाल करना होगा। दरअसल, कॉफी हमारे बालों को डार्क टोन देने में मदद करता है। वहीं, कलौंजी से बालों को चमक और मजबूती मिलती हैं। एलोवेरा की बात करें तो ये बालों और स्कैल्प को मॉइश्चर देता है।
यह भी पढ़ें- DIY Hair Dye: सफेद बालों पर चढ़ेगा Deep Burgundy रंग, बस लगाएं ये पेस्ट
हेयर पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
- 3 से 4 बड़ा चम्मच कलौंजी पाउडर
- 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
- एक कप साफ पानी
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में चिपचिपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश
View this post on Instagram
बनाने का तरीका भी जानें
सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर कलौंजी और कॉफी को 2 से 3 मिनट के लिए पका लें। अब इस पानी को छान लें। इसके बाद पानी को ठंडा होने दें। अब एलोवेरा जेल अच्छे से मिक्स कर लें। इतना करने से गाढ़ा डाई जैसा पेस्ट तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी, बस किचन में रखी इस 1 का ऐसे करें इस्तेमाल
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले बालों को सुलझा लें।
- अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं।
- उन जगहों पर ज्यादा लगाएं जहां सफेद बाल दिखाई देते हैं।
- लगभग 30 से 45 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद सादे पानी से बालों को धो लें।
कितनी बार लगाना चाहिए?
घरेलू हेयर पैक का असर धीरे-धीरे दिखाई देता है। इसलिए इस हेयर डाई का इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इस हेयर डाई का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल नेचुरली काले हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Dye: सिर्फ ₹2 में बालों को मिलेगा बरगंडी रंग, बिना केमिकल ऐसे करें हेयर कलर
इन बातों का रखें ध्सान
- किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- हमेशा शैंपू किए हुए बालों में ही हेयर डाई लगाएं।
- नियमित रूप से इस हेयर डाई का इस्तेमाल करें।
- अगर स्कैल्प में जलन या खुजली हो तो इस्तेमाल न करें।
तो अगर आप भी बालों को नेचुरली काला करना चाहती हैं तो इस हेयर डाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपके बाल नेचुरली काले हो सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।