दोमुंहे बालों के लिए लगाएं ये होममेड हेयर मास्क, बालों की ग्रोथ पर पड़ सकता है असर

अगर आप दोमुहें बालों से परेशान हो चुकी हैं और उन्हें बार-बार कटवाती हैं इस वजह से बालों की ग्रोथ भी नहीं हो रही और आपके बाल भी लंबे नहीं हो रहे तो आपको इन होममेड हेयर मास्क से फायदा हो सकता है। इस तरह के हेयर मास्क आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। अगर आप चाहती हैं कि आप अपने बालों को दोमुंहें होने की वजह से कटवाएं नहीं और आपके बाल लंबे हो जाए तो आप इन हेयर मास्क को ट्राय करें। अकसर झड़ते बालो, बालों में रूसी या फिर दो मुंहे बाल होने की वजह से आप अपनी पसंद का हेयरस्टाइल नहीं बना पाती और ना ही अपने बालों को खुला रख पाती है।
अगर बाल अच्छे ना हो तो आधी खूबसूरती को वैसे ही कम हो जाती है। महिलाएं अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए तरह-तरह के तरह-तरह के शैंपू, हेयर कंडीशनर और सीरम इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार नेचुरल इंग्रीडिएंट्स ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं।
हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क्स के बारे में बताएंगे जो आपको कुछ हद तक फायदा पहुंचा सकते हैं। हालांकि, इन्हें आप तभी ट्राई करें जब आपको इनमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स सूट करते हों।
अंडे से बना हेयर मास्क दो
ये तो सब जानते हैं कि अंडा बालों के लिए एक अच्छे कंडीशनर की तरह काम करता हैं। ये ना सिर्फ आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है बल्कि बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है।
अंडे के पीले भाग में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मास्क को बालों में करीब आधे घंटे तक लगाकर रखें। बाद में शैंपू से बालों को अच्छे वॉश कर लें।
शहद से बना हेयर मास्क
शहद ना सिर्फ सेहत के लिए बल्कि ये आपकी स्किन और हेयर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नेचुरल तत्वों के कारण शहद दोमुंहे बालों को कम करने में मदद करता है।
दही में 2 से 3 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मास्क को कम से कम आंधे घंटे तक बालों में लगाकर रखें। इसके बाद बालों में शैंपू कर लें।

एवोकाडो से बना हेयर मास्क
यह मास्क एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जिससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है और दोमुंहे बालों को की समस्या कम होती है।
एक बाउल लें और उसमें एवोकाडो और पके हुए केले को लेकर अच्छे से मैश करें। इस पेस्ट में अब आप ऑलिव ऑयल मिलाकर 20 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें, इसके बाद शैंपू से धो लें।
नारियल तेल से बना हेयर मास्क
नारियल का तेल तो बालों के लिए सबसे फायदेमंद होता है। दोमुंहे बालों के नारियल तेल का हेयर मास्क सबसे बेस्ट होता है। इसमें विटामिन ई होता है जोकि बालों को जरूरी पोषण देता है जिससे बालों की जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
एक कटोरी में नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों पर लगाएं।
इससे दोमुंहे बालों में फायदा हो सकता है साथ ही जड़ों को मजबूती भी मिलती है। आप चाहें तो 2 घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें।
दूध और शहद से बना हेयर मास्क
दूध से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी दोमुंहे बालों से निजात दिलाता है। दोमुंहे बालों के लिए इस हेयर मास्क को इस तरह बनाएं
एक कटोरी में दूध और अंडा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू से सिर धो लें।
बलों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अच्छा हेयर केयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप भी अपने बालों में कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स ट्राई करें। हालांकि, सभी के बाल और स्किन अलग होती है और इसलिए अगर कोई एक नुस्खा किसी एक को सूट कर रहा है तो ये जरूरी नहीं कि वो आपको भी सूट करे। बालों में कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।