बालों को मजबूत बनाएंगे ये तेल

बालों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अन्यथा बाल टूटने और झड़ने लग सकते हैं। इसलिए आपको अपने बालों की सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए। बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप घर पर भी तेल बना सकती हैं।
आंवला हेयर ऑयल

सालों से ही आंवला का इस्तेमाल बालों के लिए किया जाता आ रहा है। आप आंवला से तेल भी बना सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 2 आंवला
- 2 चम्मच तिल का तेल
- 2 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल
क्या करें?
- आंवला को चार हिस्सों में काट लें।
- एक घंटे के लिए इसे छाव में सुखाएं।
- अब आंवला में दो चमच तिल का तेल
- दो चमच एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल मिलाएं।
- इस मिक्सचर को गैस पर कम आंच पर पकने के लिए रख दें।
- जब इस तेल में से बुलबुले निकलने लगे, समझ जाएं कि तेल पक चुका है।
- अब इस तेल को एक डार्क कलर की बोतल में स्टोर करें।
- इस तेल को करीब एक हफ्ते तक ठंडी जगह पर रख दें।
- अब आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Hair Care Tips: लंबे और घने बाल पाने के लिए घर पर ही प्याज का तेल बनाएं
इस तेल के फायदे
- आंवला में विटामिन सी पाया जाता है जो, जो बालों को हेल्थी बनाने का काम करता है।
- अगर अपने बाल सफेद हैं तो आंवले से बना यह तेल बेहद काम आएगा।
- झड़ते बालों के लिए भी आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आपके बाल हेयर स्टाइलिंग या ट्रीटमेंट के कारण डैमेज हो गए हैं तो इस तेल को लगाने से बालों की बाल अच्छे हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:झड़ते बालों से लेकर ड्राईनेस तक की समस्या को कम करेंगे ये होममेड हेयर ऑयल
गुड़हल का तेल

क्या चाहिए?
- ½ कप गुड़हल के पत्ते
- 2 गुड़हल के फूल
- ¼ कप ऑर्गेनिक नारियल का तेल
- ¼ बादाम का तेल
क्या करें?
- सबसे पहले गुड़हल के फूल और पत्तों को साफ करके ठंडे पानी से धो लें।
- इन्हें धूप या ओवन में सूखने के लिए रख दें।
- अब पैन में ¼ कप ऑर्गेनिक नारियल का तेल और ¼ बादाम का तेल डालें।
- तेल को अच्छे से गर्म होने दें और इसमें गुड़हल के फूल और पत्ते मिला लें।
- गैस को कम आंच पर करें और करीब 5 मिनट तक तेल को पकाएं।
- इस तेल को एक बोतल में भरकर 1 हफ्ते के लिए रख दें। (हेयर केयर टिप्स)
- लीजिए तैयार है मजबूत बालों के लिए तेल।
- तेल को गुनगुना करें और इसे अपने बालों में लगाएं।
- आप इस तेल का इस्तेमाल अपनी इच्छा अनुसार कभी भी कर सकती हैं।
इस तेल के फायदे
- डैंड्रफ की समस्या होने पर आप गुड़हल के फूल से बने इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुड़हल का फूल बालों में रूसी को कम करता है।
- लंबे बालों के लिए गुड़हल के फूल फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से आपके बालों की ग्रोथ होगी।
- सिल्की और शाइनी बालों के लिए भी गुड़हल के फूल का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
मजबूत बालों के लिए क्या करें?

- मजबूत बालों के लिए हॉट ऑयल मसाज करनी चाहिए। यह आपके बालों को डैमेज होने से बचाएगा।
- बालों को सही तरीके से वॉश करें, ताकि यह हेल्दी और मजबूत रहें।
- बालों में मास्क का इस्तेमाल भी करें। यह आपके बालों को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।