झड़ते बालों से लेकर ड्राईनेस तक की समस्या को कम करेंगे ये होममेड हेयर ऑयल

सुंदर और घने बाल ज्यादातर महिलाओं को पंसद होते हैं। लेकिन आजकल के इस खराब लाइफस्टाइल का असर हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन और बालों पर भी पड़ रहा है। जिससे न केवल बाल खराब होने लगे हैं, बल्कि इनकी ग्रोथ भी रूक गई है। इसलिए कहा जाता है कि बालों की अच्छी से केयर करनी चाहिए। इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि बालों में तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं। खासतौर पर अगर आप घर पर बने हेयर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों की हर तरह की समस्या के लिए तेल बनाना सिखाएंगे। चलिए जानते हैं इस बारे में।
बालों की ग्रोथ के लिए बनाएं तेल
आवश्यक सामग्री
- 1 बूंद पेपरमिंट ऑयल
- 15 बूंदें बादाम का तेल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में पेपरमिंट और बादाम का तेल डालें।
- अब तेल को मिक्स कर लें। फिर इसे ड्राई जगह पर स्टोर करें।
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना तेल।
लगाने का तरीका
- इस तेल को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
- फिर सर्कुलर मोशन में सिर की मसाज करें।
- करीब 15 मिनट तक इस तेल को अपने बालों में लगा रहने दें।
- फिर बालों को शैंपू से धो लें।
नोट: पेपरमिंट ऑयल को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करके देखें। अगर इसे लगाने से स्कैल्प पर कुछ महसूस होता है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
बालों के झड़ने के लिए तेल
आवश्यक सामग्री
- 4-5 प्याज
- नारियल का तेल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 4-5 प्याज लें।
- अब मिक्सी का उपयोग करें और प्याज का रस निकालें।
- अगर रस नहीं निकलता है, तो आप प्याज के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब पैन में नारियल का तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर इसमें प्याज का रस डालें।
- इन्हें अच्छे से मिला लें। फिर गैस बंद करके तेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब छलनी से तेल को छान लें और किसी बोतल या कंटेनर में स्टोर कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका प्याज का तेल।
लगाने का तरीका
- इस तेल को अपने बालों की जड़ों से लेकर टिप तक अच्छे से लगा लें।
- फिर हल्के हाथों से मसाज करें।
- करीब आधे घंटे बाद सिर धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: लंबे और घने बाल पाने के लिए घर पर ही प्याज का तेल बनाएं
ड्राई बालों के लिए तेल
आवश्यक सामग्री
- 20 गुड़हल के फूल
- 30 नीम के पत्ते
- 30 करी पत्ता
- 5 प्याज(छोटा)
- 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 1 पत्ता एलोवेरा
- 15-20 चमेली के फूल
- 1 लीटर नारियल का तेल
इसे भी पढ़ें:Hair fall से बचाने और हेल्दी बनाए रखने के लिए ये 5 ऑयल्स हैं बेस्ट
बनाने का तरीका
- इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को कम से कम आधे घंटे तक के लिए पानी में भिगोकर रखें।
- अब ऐलोवेरा और प्याज को काटकर अलग रख दें।
- अब मिक्सी में 20 गुड़हल के फूल, 30 नीम के पत्ते, 30 करी पत्ता और 15-20 चमेली के फूल को डालकर अच्छे से पीस लें।
- अब इस मिश्रण में नारियल का तेल डालें। इसे करीब 45 मिनट तक के लिए कम आंच पर पकने दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल का रंग हरा न हो जाए।
- इसे एक लीटर शुद्ध नारियल का तेल में मिलाएं।
- अब तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर छलनी से छान एक कांच की बोतल में डालें।
लगाने का तरीका
- इस तेल को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
- फिर बालों को मसाज दें।
- करीब 1 घंटे बाद अपना सिर अच्छे से धो लें।
- हफ्ते में कम से कम 2 बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
- इससे ड्राई बालों की समस्या कम हो जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।