Anti Ageing Face Pack: 40 की उम्र के बाद भी दिखना हैं जवां तो ये घरेलू नुस्खा आजमाएं

क्या आपकी उम्र 40 साल हैं?
क्या आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं?
और झुर्रियों के कारण आपके चेहरा मुरझाया हुआ सा लगता है?
बहुत कोशिशों के बावजूद भी आप इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा जबरदस्त घरेलू नुस्खा लेकर आए है, जिसकी हेल्प से आप 40 की उम्र में 30 की उम्र जैसी टाइट स्किन पा सकती हैं। विश्वास नहीं हो रहा हैं तो आइए जानें कौन सा है ये नुस्खा
40 की उम्र के बाद ना केवल त्वचा का ग्लो कम होने लगता है बल्कि चेहरे पर झुर्रियों और झाइयां भी आने लगती हैंं। ऐसे में झुर्रियों को दूर भगाने के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती हैं। दवाइयां लेने से लेकर तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट अपनाने तक ना सारे उपाय अपनाती हैं। लेकिन इन सभी चीजों से समस्या तो दूर होती नहीं है बल्कि स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते है। अगर आपको अपनी स्किन को टाइट करना है तो नेचुरल तरीका अपनाएं जो आपकी स्किन को टाइट करने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग, साफ व सुन्दर बनाने मे मदद करेगा। जी हां आज हम आपको चावल का ऐसा पैक बतायेंगे जिससे आपकी एजिंग की प्रॉब्लम कम हो जायेगी।
इसे जरूर पढ़ें: घर में '5 मिनट' में बनाएं ग्रीन टी फेस मिस्ट और डल स्किन को ग्लोइंग बनाएं
एंटी एजिंग पैक के लिए सामग्री
- चावल का मांड- 1 चम्मच
- उबले चावल- 2 चम्मच
- शहद- आधा चम्मच
- एलोवेरा जैल-1 चम्मच
- गुलाब जल- थोड़ा सा
चेहरे के लिए जादू की तरह काम करने वाला गुलाब जल, जिसका मार्केट प्राइस 75 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 60 रुपये में खरीद सकती हैं।
एंटी एजिंग पैक बनाने और लगाने का तरीका
- सबसे पहले चावल को उबाल लें।
- ठीक वैसे ही जैसे आप खाने के लिए चावल उबालते हैं।
- फिर 2 चम्मच उबले हुए चावल लें।
- इसमें चावल का मांड मिलाकर इसे अच्छे से पीस लें।
- अब इसमें आधा चम्मच शहद मिला दें।
- आप चाहे तो शहद ही जगह एलोवेरा जैल मिला सकती हैं।
- अंत में आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला दें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
- 15 मिनट तक इसे ऐसे ही सूखने दें।
- फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- इस पैक को गर्दन पर जरूर लगाएं क्योंकि गर्दन पर झुर्रियां चेहरे से पहले आती हैं। अगर आप घर बैठे अपने लिए शुद्ध शहद खरीदना चाहती हैं तो शहद के 600 ग्राम के डिब्बे का मार्केट प्राइस 199 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 193 रुपये में खरीद सकती हैं।
चावल मे स्किन को ब्राइट करने का गुण होते हैं। चावल त्वचा की गंदगी को साफ करके, उसे नया रंग प्रदान करता है। इससे स्किन के डेड सेल्स अलग होते है, यह त्वचा की झुर्रियों को दूर करता है। साथ ही त्वचा में कसाव लाकर उसके चिकना मुलायम चमकदार बनाता है। चावल का पानी त्वचा के लचीलेपन को ठीक करने में मदद करता है। खासकर ड्राई और डिहाइड्रेटेड त्वचा को। चावल के पानी में विटामिन ए, विटामिन सी होता है जो त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करता है।
तो देर किस बात कि आप भी इस पैक को ट्राई करें और 40 की उम्र में 30 की उम्र वाली त्वचा पाएं। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।