घर में '5 मिनट' में बनाएं ग्रीन टी फेस मिस्ट और डल स्किन को ग्लोइंग बनाएं

गर्मियों में त्वचा का निखार कम होने लगता है, तेज धूप के कारण त्वचा रूखी, बेजान और डल होने लगती हैं। अगर आपकी त्वचा भी डल हो गई हैं और आप इसे ग्लोइंग बनाने के लिए उपायों की खोज कर रही हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि त्वचा को चमकदार व हेल्दी बनाने के लिए कॉस्मेटिक्स नहीं बल्कि ग्रीन टी फेस मिस्ट ट्राई करें। जी हां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी का इस्तेमाल पीने के लिए करती थी ताकि बॉडी को हेल्दी, वेट लॉस और चेहरे को सुंदर बनाया जा सकें। लेकिन आप इसे लगाकर भी चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे, सनटैन और डलनेस को दूर कर सकती हैं। ग्रीन टी से बना फेस मिस्ट आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकता है। तो देर किस बात कि आइए हमारे साथ इसे बनाने और लगाने के तरीके के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: Coconut Facial Tips: '20 मिनट' में खुद से ही करें कोकोनट फेशियल और चमकदार और निखरी त्वचा पाएं
ग्रीन टी फेस मिस्ट बनाने की सामग्री
ग्रीन टी- 1 बड़ा चम्मच
रोजहिप ऑयल- 3-4 बूंदे
गुलाबजल - थोड़ा सा
ग्रीन टी मिस्ट बनाने और लगाने की तरीका
- एक बॉउल में आधा कप पानी लेकर उसमें 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां मिला लें।
- अब 10 मिनट के लिए पानी को उबलने दें। फिर इसे गैस से उतार कर लें।
- अब ग्रीन टी को कमरे के तापमान में ठंडा होने दें।
- आपके पास ग्रीन कलर का लिक्विड तैयार है।
- अब इस घोल को छान लें और इस मिश्रण में 3 से 4 बूंदे रोजहिप ऑयल मिला लें।
- फिर इस लिक्विड में थोड़ा सा गुलाबजल मिला दें।
- अब इसे एक स्प्रे बोतल में डाल लें और कुछ देर तक इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- जब भी आपको ऐसा महसूस हो कि आपको त्वचा बेजान हो रही है तो आंखें बंद करके इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कर लें।
- इस उपाय से आप अपनी ड्राई और बेजान त्वचा में फिर से जान डाल सकता हैं।
ग्रीन टी मिस्ट ही क्यों?
ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट से त्वचा को कोमलता मिलती है, चेहरे से ज्यादा तेल का स्राव नहीं होता और यह बिना किसी नुकसान के चेहरे के सेल की मरम्मत करते है। रोजहिप ऑयल आपकी त्वचा ड्राई नहीं होने देता और इसमें चमक बरकरार रहेगी। गुलाबजल चेहरे की सफाई में मदद करता है जो पोर्स में जमा गंदगी और ऑयल को साफ करता है और आपकी त्वचा को सांस लेने लायक बनाता है। जी हां यह मिस्ट चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को बैलेंस कर आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Skin Care Tips: झुर्रियों और जिद्दी पिंपल्स का काल है लाल चंदन, गर्मी में जरूर करें इस्तेमाल
अब आपको त्वचा के लिए बाजार से प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं क्योंकि अब इस होममेड मिस्ट की हेल्प से बेजान त्वचा में नई जान ला सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।