नवरात्रि में यूं करें क्लीन-अप, चेहरे में दिखेगी चमक

चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए उसे साफ रखना बहुत जरूरी होता है। आप चाहें तो घर पर आसानी से फेस क्लीन अप कर सकते हैं। 

  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2022-10-03, 18:53 IST
face cleanup krne ki easy trick

महिलाएंअपने चेहरे को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए बहुत प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। ज्यादातर महिलाएं सलून में फेशियल कराने से लेकर स्पेशल स्किन केयर रूटीन फॉलो करने तक कोई चीज नहीं छोड़ती हैं, लेकिन फेस्टिव सीजन के कारण बहुत सी महिलाओं को सोलन जाने का समय नहीं मिलता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर भी आसानी से फेस क्लीन अप कर सकते हैं।

फेस क्लींजिंग

face ki clean krne k upay

सबसे पहले आप अपने चेहरे को फेस वॉश या गुनगुने पानी से धो लें, अब इसे एक कपड़े से सुखा लें।

टोनर

एक बार जब आप फेस धो लें, तो एक टोनर लगाएं जो आपके पीएच को मेंटेन रखने में मदद करेगा। आप स्टोर से आने वाले टोनर के बजाय सेब साइडर सिरका, एलोवेरा, खीरा या गुलाब जल का उपयोग टोनर के रूप में कर सकते हैं।

स्क्रब

scrub krne k gharelu upay

आप अपनी डेड स्किन सेल्स को खत्म करने के लिए अपने चेहरे को स्क्रब करने के लिए फेस स्क्रब का यूज कर सकते हैं। अपने चेहरे को लगभग 5-7 मिनट तक स्क्रब करें और पानी से धोने से पहले इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। आप रेडीमेड प्रोडक्ट के बजाय, आप अपने चेहरे को साफ करने के लिए चीनी और शहद के मिश्रण, चॉकलेट और चीनी, या ब्लूबेरी और शहद का भी उपयोग कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: फेशियल और क्लीनअप में क्या है अंतर? जानें इसके फायदे भी

स्टीम

इसके बाद आप स्टीमर का यूज करके अपने चेहरे पर लगभग 5 से 10 मिनट तक स्टीम लें। अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आप एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म कर सकते हैं और बर्तन के ठीक ऊपर अपना चेहरा रखकर स्टीम लें सकते हैं। आप ज्यादा रिजल्‍ट के लिए आप ऐसा करते समय अपने आप को और बर्तन को तौलिये से ढक लें। एक बार स्टीमिंग हो जाने के बाद। स्टीम लेने से आपके ब्लैकहेड्स भी रिमूव हो जाएंगे।

फेस पैक

face pack lagane ki asan tips

फेस पैक आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। स्टीम लेने के बाद आप चेहरे पर फेस पैक लगा लें। आप अपने आप घर पर भी फेस पैक बनाकर ट्राई कर सकती हैं। आप हल्दी और बेसन, एलोवेरा और शहद, फुलर अर्थ फेस पैक का बना कर लगा सकती हैं। साथ ही आप फलों जैसे केला या पपीता का फेस पैक बनाकर भी यूज कर सकती हैं।इसे तब तक लगा रहने दें जब तक कि यह सूख न जाए और गुनगुने पानी से धो लें।

इसे जरूर पढ़ें: पार्लर जैसा निखार पाने के लिए घर पर 10 मिनट में फेस क्‍लीनअप करें

मॉइस्चराइज़र

face ko moisturiz krne k tips

इसके बाद अब अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। आप अपने चेहरे पर हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP