जब भी आईब्रो हेयर थोड़े भी बढ़ जाते हैं तो इससे लुक काफी अजीब लगने लगता है। यही वजह है कि अमूमन महिलाएं समय-समय पर आइब्रो थ्रेडिंग करवाना पसंद करती हैं। थ्रेडिंग सच में गेम-चेंजर होती है और जब आप थ्रेडिंग करवाती हैं तो इससे आपके चेहरे को एक क्लीन व शार्प लुक मिलता है। लेकिन ऐसा तभी होता है, जब आईब्रो थ्रेडिंग सही तरह से करवाई जाए। अगर इसे बनाते समय कुछ गड़बड़ कर दी जाए, तो आपका लुक बिगड़ते देर नहीं लगती।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह तय करने में फेस शेप एक बहुत बड़ा रोल प्ले करता है कि कौन सा आइब्रो स्टाइल आपके चेहरे पर सूट करेगा? जी हां, सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन वास्तव में यह सच है। एक ही आइब्रो शेप सब पर नहीं जंचता। कभी आपने नोटिस किया है कि परफेक्ट थ्रेडिंग होने के बाद भी कभी-कभी ऐसा लगता है कि आइब्रो कुछ गड़बड़ लग रही है। हो सकता है कि दिक्कत थ्रेडिंग में नहीं, बल्कि शेप में हो। अगर आपके फेस शेप के हिसाब से गलत आइब्रो शेप होती है तो आपको वह परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि फेस शेप के हिसाब से आपको किस तरह के आइब्रो को बनाना चाहिए-
इसे भी पढ़ें- Thick Eyebrows Home Remedies: घनी आइब्रो करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट से
स्क्वेयर शेप फेस के लिए थ्रेडिंग टिप्स
स्क्वेयर फेस में जॉलाइन हार्श व चौड़ा माथा होता है। ऐसे में थ्रेडिंग करवाते हुए कोशिश करें कि चेहरे की हार्ड लाइन को सॉफ्ट लुक मिल सके, ताकि फीचर्स बैलेंस में आएं। इसलिए, आप हल्की कर्व्ड या सॉफ्ट आर्च वाली आईब्रो रखें। कभी भी बहुत फ्लैट या बॉक्सी आईब्रो न बनवाएं क्योंकि इससे आपकी जॉलाइन और भी शार्प लगेगी। हमेशा आईब्रो की शुरुआत थोड़ी मोटी रखें और एंड की तरफ धीरे-धीरे पतली करें।
हार्ट शेप फेस के लिए थ्रेडिंग टिप्स
हार्ट शेप फेस में माथा चौड़ा होता है, जबकि चिन प्वॉइटेंड होती है। ऐसा चेहरा नीचे की तरफ पतला होता है। इसलिए, थ्रेडिंग करवाते समय माथे की चौड़ाई को बैलेंस करने की कोशिश करें। हार्ट शेप फेस पर राउंडेड या लो आर्च वाली आईब्रो काफी अच्छी लगती है। कभी भी बहुत हाई आर्च न बनवाएं, क्योंकि इससे माथा और भी चौड़ा दिख सकता है।
ओवल शेप फेस के लिए थ्रेडिंग टिप्स
ओवल शेप फेस का माथा और जॉलाइन बैलेंस्ड होती है। इस तरह के फेस शेप पर ज़्यादातर आईब्रो स्टाइल अच्छे लगते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप थ्रेडिंग करवाते समय आईब्रो को हल्का सा आर्च दें या थोड़ा एंगल्ड रखें। आईब्रो शेप से बहुत अधिक छेड़छाड़ ना करें। अपने नेचुरल आईब्रो शेप को ही फॉलो करें, बस उसे क्लीन करें।
इसे भी पढ़ें- Eyebrow Growth Remedies: बढ़ाना है आइब्रो की ग्रोथ तो ऐसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें सब
डायमंड शेप फेस के लिए थ्रेडिंग टिप्स
इस तरह के फेस शेप की महिलाओं का सबसे चौड़ा हिस्सा गाल होते हैं। जबकि कॉर्नर शॉर्प होते हैं। ऐसे मे आप चेहरे के शार्प कोनों को सॉफ्ट व बैलेंस लुक देने की कोशिश करें। कर्व्ड या राउंड शेप की आईब्रो आपके लिए बेस्ट हैं। कभी भी बहुत शार्प आर्च न बनवाएं, क्योंकि इससे चेहरा और ज़्यादा ऐंगल्ड दिखेगा। साथ ही, आईब्रो की लंबाई ना ज़्यादा छोटी रखें, ना बहुत लंबी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों