herzindagi
image

Eyebrow Growth Remedies: बढ़ाना है आइब्रो की ग्रोथ तो ऐसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें सब

Eyebrow Growth Remedies: घर पर रहकर अगर आप भी अपनी आईब्रो को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस खास उपाय को आजमा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-14, 18:37 IST

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीज उनके चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं आइब्रो के कम बाल की वजह से काफी परेशान रहती हैं, वे अक्सर घनी आइब्रो पाने के लिए कोई उपाय भी करती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को इससे राहत नहीं मिल पाती है।

आईब्रो को घना करने के उपाय

2 - 2025-05-14T180745.228

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और अपनी आईब्रो को घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि आइब्रो के लिए प्याज का रस कितना फायदेमंद साबित हो सकता है और इसका कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं। लेकिन आइब्रो के कम बाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में अब आप घर पर रहकर एक उपाय कर अपनी आइब्रो को खूबसूरत बना सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी में प्याज का रस निकाल लें, अब उसमें विटामिन ई का तेल और जैतून का तेल मिक्स कर दें।

यह भी पढ़ें: Face Pack Before And After: फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में कर लें ये काम, दिख सकता है चेहरे पर निखार

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-14T180743.658

अब इस मिश्रण को आप अपनी आइब्रो के ऊपर लगा सकती हैं। आप चाहे तो रात में सोने से पहले इसे लगाकर सो सकती हैं या फिर सुबह नहाने के पहले इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती है। आपको कम से कम इस मिश्रण को अपनी आईब्रो पर 15 मिनट से ज्यादा देर तक लगा कर रखना है। ऐसा करने पर आपको काफी असर देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।