त्योहार के मौके पर हम अक्सर अपनी सुंदरता को निखारने का काम करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी को चाहिए कि उसकी तस्वीरें अच्छी आएं। इसके लिए हम अलग-अलग डिजाइन के कपड़े खरीदते हैं। साथ ही, मेकअप लुक भी सबसे हटके क्रिएट करते हैं। लेकिन जब हाथों की बारी आती है, तो हम बस आउटफिट के कलर का मैचिंग नेल पेंट लगा लेते हैं। इससे हाथ तो अच्छे लगते हैं, लेकिन हमारे हाथ पहले की तरह ही नजर आते हैं। इस बार ईद के मौके पर आप हाथों में अलग-अलग तरह के नेल आर्ट को करवाएं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
ईद मुबारक नेल आर्ट
आप हाथों की सुंदरता को दोगुना करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ईद मुबारक डिजाइन वाले नेल आर्ट को करवाएं। इस तरह के नेल आर्ट हाथों में होने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपके नाखूनों पर नकली नाखून लगाएं जाएंगे। इसके बाद इसपर एक बेस कलर किया जाएगा। फिर ग्लिटर या हाइलाइट कलर से ईद मुबारक लिखा जाएगा। साथ ही, आप इसमें मस्जिद का डिजाइन भी क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह से आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आप ईद पर हर किसी से अच्छे से हाथ मिला पाएंगी।
चांद सितारे वाला नेल आर्ट
आप सुंदर हाथों के लिए फोटो में नजर आने वाला नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह के नेक आर्ट से आपके हाथों की सुंदरता दोगुनी बढ़ जाएगी। इसके लिए आप सिंपल नेल्स रखवाएं। इसके बाद इसमें गोल्डन कलर से स्टार और चांद का डिजाइन क्रिएट करें। इसमें अच्छे से जेल कलर को करें। इसे सूखने दें। इस तरह के नेल आर्ट भी ईद पर हाथों में अच्छे लगेंगे। साथही, आपके हाथ पहले की तरह सुंदर नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: शादी के मौके पर अपने नाखूनों को देना चाहती हैं ब्यूटीफुल लुक तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले नेल आर्ट करें ट्राई
ग्लिटर नेल आर्ट
अगर आपको किसी तरह का कोई डिजाइन अपने नाखूनों पर क्रिएट नहीं करवाना है, तो ऐसे में आप सिंपल डिजाइन वाले नेल आर्ट को करा सकती हैं। इससे भी आपके नाखून अच्छे लगेंगे। इसके लिए आपको कुछ नाखून पर प्लेन कलर लगवाना है। फिर किसी पर ग्लिटर लगानी है। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इसे करवाने में आपके पैसे भी कम खर्च होंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art DIY Tips: इन चीजों की मदद से घर पर ही कर सकती हैं खूबसूरत नेल आर्ट, सैलून के खर्च से भी बच जाएंगी आप
इस बार आप ट्राई करें ये नेल आर्ट। ईद पर आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपको कलर बार-बार चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram, NAILS UAE,Rajni Ranjan
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों