हमारी दादी-नानी त्वचा की देखभाल के लिए हमेशा बेसन का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। मुझे पूरा यकीन है कि आपकी नानी ने रंगत को सुधारने और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए बेसन के फेस पैक का इस्तेमाल करने के लिए कम से कम कुछ सौ बार कहा होगा। शायद आपने इसका इस्तेमाल भी किया होगा। ऐसा हो भी क्यों नहीं? बेसन त्वचा की कई समस्याओं से लड़ने के लिए जाना जाता है, जिसमें दाग-धब्बे, मुंहासे, ड्राई और बेजान त्वचा शामिल हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बेसन से बने 3 फेस पैक लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप सुंदरता में चार-चांद लगा सकती हैं। इन फेस पैक को बनाने और लगाने का तरीका जानने से पहले हम आपको इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं।
बेसन के त्वचा के लिए फायदे
- बेसन में एल्कलाइन गुण होते हैं और पारंपरिक रूप से त्वचा के पीएच को बनाए रखने के लिए इसे क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
- बेसन अंदर से गंदगी और विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए जाना जाता है।
- बेसन चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने और हटाने में मदद करता है, लेकिन यह त्वचा को रूखा नहीं बनाता है। यह नमी को कंट्रोल करता है और त्वचा को कोमल रखता है।
- बेसन अपनी त्वचा के एक्सफोलिएटिंग और ब्लीचिंग गुणों के साथ टैन को दूर करने में मदद करता है।
- यह त्वचा की टोन को एक समान करता है और त्वचा को ग्लो देता है।
- यह अनचाहे बालों को हटाने में भी मदद करता है।
बेसन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए अच्छा होता है। आपकी त्वचा के लिए अद्भुत तरीके से काम करने के लिए बेसन का इस्तेमाल आप अन्य कई नेचुरल चीजों के साथ कर सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:बेसन से बना ये फेस पैक चेहरे पर लाएगा तुरंत निखार
बेसन के 3 फेस पैक
अपनी त्वचा की देखभाल के लिए महंगे सैलून ट्रीटमेंट को चुनने के बजाय, आपको बस इतना करना है कि अपने किचन तक पैदल चलें और इन आसान DIY बेसन फेस पैक को बनाकर इस्तेमाल करें।
खीरे और बेसन का फेस पैक
सामग्री
- खीरे का रस- 2 बड़े चम्मच
- बेसन- 1 बड़ा चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके मलमल के कपड़े से उसका रस निकाल लें।
- फिर खीरे के रस में बेसन को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसे अच्छी तरह मिलाकर एक पतला पेस्ट बना लें और फिर इसमें शहद मिलाएं।
- इसे चेहरे पर लगाएं और इसे ठंडे पानी से धोने से पहले 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गर्मियों में तरोताजा महसूस करने के लिए इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।
फेस पैक के फायदे
खीरे में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो त्वचा को शांत और सनबर्न को शांतकरते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट भी करता है और मुंहासों को कम करने में मदद करता है। दूसरी ओर बेसन असमान टोन को हटाता है और पोर्स को साफ करता है जबकि शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है।
बेसन का मॉइश्चराइजिंग फेस पैक
सामग्री
- बेसन- 1 बड़ा चम्मच
- दूध- आवश्यकतानुसार
- शहद- 1 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
- एक बाउल में बेसन पाउडर लेकर, इसका पेस्ट बनाने के लिए आवश्यक मात्रा में ठंडा दूध मिलाएं।
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप पेस्ट बनाने के लिए मलाई का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसमें शहद मिलाएं और इस पैक को अपने साफ किए हुए चेहरे पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और सामान्य पानी से धो लें।
Recommended Video
फेस पैक के फायदे
आप मिश्रण में एक चम्मच बादाम पाउडर भी मिला सकती हैं और इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करके डेड स्किन सेल्स को हटा सकती हैं। यह फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा पाने और टैन को हटाने में भी मदद करेगा।
बेसन और हल्दी फेस पैक
सामग्री
- बेसन- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
- गुलाब जल- आवश्यकतानुसार
बनाने और लगाने का तरीका
- बेसन में हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और पैक को नेचुरली सूखने के लिए छोड़ दें।
- 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।
- अगर आपकी त्वचा बेहद रूखी है तो फेस पैक में आधा चम्मच ताजी क्रीम मिलाएं।
- इस पैक को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।
फेस पैक के फायदे
अपनी रंगत को निखारने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। बेसन के साथ हल्दी का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें त्वचा को गोरा करने के गुण होते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण भी है और यह उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमं है जिनकी त्वचा पर मुंहासों की समस्या होती है।
आप भी अपनी चेहरे की सुंदरता में चार-चांद लगाने के लिए इन 3 में से अपनी पसंद के किसी भी पैक को लगा सकती हैं। हालांकि यह सभी पैक पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बने हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। लेकिन फिर भी इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।