बेसन से बना ये फेस पैक चेहरे पर लाएगा तुरंत निखार

अगर आप भारतीय हैं तो हमें पूरा यकीन है कि आपकी दादी मां ने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए बेसन फेस पैक का इस्तेमाल करने के बारे में कम से कम सौ बार आपको बताया होगा। जी हां हम सभी इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और बेसन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी प्रकार की त्वचा पर काम करता है। इसलिए आज हम आपके लिए बेसन का एक ऐसा फेस पैक लेकर आए हैं जिसे लगाने के बाद आप अपने चेहरे पर तुरंत निखार पा सकती हैं।
जी हां अक्सर ऐसा होता है कि महिलाओं को अचानक से शादी, पार्टी या किसी फंक्शन में जाना पड़ता है। ऐसे में उनके पास पार्लर जाने का समय नहीं होता है और दिमाग में यही सवाल आता है कि चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या किया जाए? लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बेसन फेस पैक की मदद से आप आसानी से ग्लो पा सकती हैं। इस पैक की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर नेचुरल चीजों की मदद से फ्री में बना सकती हैं और इसका त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
सामग्री

- बेसन- 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
- दही- 2 बड़ा चम्मच
- चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
इसे जरूर पढ़ें:बेसन से बने इन फेस पैक्स से पाएं चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा
बनाने और लगाने का तरीका

- स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, दही, हल्दी और चंदन पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ करें।
- इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- फिर सर्कुलर मोशन में ठंडे पानी से धोएं।
- अपनी त्वचा को ड्राई करके मॉइश्चराइजर लगा लें।
- इससे आपकी त्वचा पर तुरंत निखार आ जाएगा।
बेसन, दही, हल्दी और चंदन पाउडर के फायदे
बेसन
बेसन आपके चेहरे की रंगत को साफ करता है और उसे मुलायम बनाता है। यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और उसे वापस आने से रोकता है। साथ ही यह चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करते हैं। बेसन त्वचा पर स्क्रब की तरह काम करता है। यह पोर्स को खोलता है और चेहरे की अंदर से सफाई करता है।
दही
दही में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने का काम कर सकते हैं। दही चेहरे को एक्सफोलिएट करने का भी काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है। दही स्किन को मॉइश्चराइज करके सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। इसके अलावा चेहरे की झुर्रियां दूर कर बढ़ती उम्र के निशान को कम करता है।

हल्दी
हल्दी को त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह लगभग सभी घरेलू फेस पैकका हिस्सा होता है। एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण हल्दी त्वचा को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो त्वचा से जुड़ी सूजन की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा,इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर चेहरे के दाग धब्बों, झाइयों और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। यह स्किन को टाइट और ब्राइट बनाता है। यह स्किन के डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है। चंदन पाउडर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर किसी भी तरह के बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। पोर्स को क्लीन रखते हैं और स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को कम करते हैं जिससे चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या नहीं होती है। इन सभी चीजों को एक साथ मिला दिया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:मुंहासों से लेकर स्किन टैनिंग तक दूर करता है केवल 1 कटोरी बेसन
आप भी चेहरे पर तुरंत निखार पाने के लिए बेसन से बना ये फेस पैक लगा सकती हैं। हर बार की तरह हम आज भी आपको यहीं कहेंगे हालांकि यह पैक पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।