Dandruff Solution:बालों में हाथ लगाते ही झड़ने लगता है डैंड्रफ, तो घर पर ट्राई करें Dadi Maa Ka Nuskha

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं दादी मां का यह नुस्खा। इस घरेलू उपाय से बालों को दें पोषण और पाएं हेल्दी, खूबसूरत बाल। जानें आसान टिप्स और हेयर केयर रूटीन । 
Updated:- 2025-02-04, 14:12 IST
image

मौसम बदल रहा है। बसंत का मौसम आ चुका है और इसी के साथ तेज धूप और ठंडी हवाएं त्‍वचा को ड्राई बनाने लगेंगी। सबसे ज्‍यादा इस मौसम में लोगों को डैंड्रफ की समस्‍या हो जाती है। दिक्‍कत तब ज्‍यादा बढ़ जाती है, जब स्‍कैल्‍प में डैंड्रफ के पैचेस जमने लगते हैं। इससे स्‍कैल्‍प में खुजली की समस्‍या पैदा हो जाती है और नाखून लगने से हेयर क्‍यूटिकल्‍स जख्‍मी हो जाते हैं। इसका सीधा प्रभाव बालों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप डैंड्रफ का इलाज जल्‍द से जल्‍द करें।

बाजार में आपको बहुत सारे एंटी-डैंड्रफ प्रोडक्‍ट्स मिल जाएंगे, मगर जरूरी नहीं है कि इससे आपको बहुत ज्‍यादा लाभ मिले। ऐसे में आज हम आपको दादी और नानी के जमाने का एक ऐसा नुस्‍खा बातएंगे, जिसका प्रयोग करके आपको कुछ ही वक्‍त में डैंड्रफ की समस्‍या से राहत मिल जाएगी।

इस नुस्‍खे के बारे में हमें ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ ने बताया है। वह कहती हैं, "सर्दियों के मौसम में हम पानी का इंटेक कम कर देते हैं। ऐसे में हमारी स्किन डीहाइड्रेटेड होने लग जाती है। अगर आप भी इस तरह की किसी समस्‍या का सामना कर रही हैं, तो सबसे पहले त्‍वचा को हाइड्रेटेड रखने का प्रयास करें।"

इसके अलावा पूनम जी एक बहुत ही आसान और असरदार नुस्‍ख भी बताती हैं, जिसे आप भी ट्राई करके देख सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Dandruff Problem: बालों की डैंड्रफ प्रॉब्लम होगी कम, जब इस्तेमाल करेंगी ये हेयर पैक

एंटी डैंड्रफ हेयर ट्रीटमेंट

woman-has-problems-with-hair-scalp-she-has-dandruff-from-allergic-reactions-shampoos-hair-conditioner_109549-2508

स्‍टेप-1

नारियल के तेल में नींबू का रस और गुलाब जल मिक्‍स करें और स्‍कैल्‍प पर लगाएं। आप ओवर नाइट इसे बालों में लगा रहने दे सकती हैं। सुबह उठ कर आप बालों को माइल्‍ड शैम्‍पू से वॉश करें। दरअसल, नारियल का तेल बालों को डीप मॉइश्‍चराइज करता है और नींबू में विटामिन-सी के अलावा जिंक भी होता है, जो बालों को भरपूर पोषण देता है। अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हो रहे हैं तो आप मिश्रण में थोड़ा शहद भी मिक्‍स कर सकती हैं। यह एक प्राकृतिक मॉइश्‍चराइजर होता है और स्‍कैल्‍प एंव बालों के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है।

स्‍टेप-2

बालों को शैंपू से वॉश करने के बाद आप नीम की पत्‍ती के उबले हुए पानी को बालों में लगाएं। इसे लगे रहने दें और बालों को अच्‍छी तरह से सुखा लें। आपको बता दें कि नीम एंटी फंगल होती है। इससे डैंड्रफ की समस्‍या में बहुत अधिक राहत मिलती है। अगर आपको बालों में शाइन चाहिए तो आप नीम के पानी में एलोवेरा जेल भी मिक्‍स कर सकती हैं।

स्‍टेप-3

दही, मेथी और त्रिफला का हेयर पैक बना कर बालों में लगाएं। यह तीनों ही सामग्रियां आपको बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाएंगी। आपको घर पर केवल मेथी को एक रात पहले पानी में भिगोकर रखना है। दूसरे दिन सुबह इसे पीस कर इसका पेस्‍ट बनाना है। फिर आप इस मिश्रण में दही और त्रिफला का चूरण मिला लें और इसे बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगा लें। 30 मिनट बाद आप बालों को पानी से वॉश कर सकती हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि आपको यह होममेड हेयर पैक लगाने के बाद धूप में नहीं बैठना है या इसे पूरी तरह नहीं सुखना है। क्‍योंकि ऐसा करने से आपको इसे रिमूव करने में बहुत दिक्‍कतों का समना करना पड़ेगा।

डैंड्रफ को दूर करने के अन्य टिप्स

parting-womens-hair-head-hair-care-care_262708-6096

  • शरीर और स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।
  • विटामिन-सी, जिंक और आयरन से भरपूर आहार लें, जिससे बालों की सेहत बनी रहे।
  • सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की तेल मालिश करें।
  • हल्के और केमिकल-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें- Dandruff Problem: बालों की डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे बनाएं हेयर पैक

डैंड्रफ से होने वाले नुकसान

  • स्कैल्प में खुजली और सूजन का होना ।
  • बालों की जड़ों का कमजोर होना।
  • बालों का टूटना और गिरना।
  • बालों में वॉल्‍यूम का कम होना।

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बाजार के प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने के बजाय दादी मां के नुस्खों को अपनाएं। नारियल तेल, नींबू, गुलाब जल, नीम और त्रिफला जैसी प्राकृतिक सामग्रियां न केवल डैंड्रफ को खत्म करती हैं, बल्कि बालों को पोषण भी देती हैं। इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाकर आप हेल्दी और खूबसूरत बाल पा सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।