Dandruff Problem: बालों की डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे बनाएं हेयर पैक

बदलते मौसम की वजह से बाल सबसे ज्यादा खराब नजर आते हैं। ऐसा इसलिए इनमें नमी कम होने लगती है। इसे पूरा करने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इससे बाल कुछ समय के लिए सही रहते हैं। इसके बाद दोबारा डैंड्रफ की प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं। घरेलू नुस्खों से डैंड्रफ की प्रॉब्लम कम होने लगती है। इससे स्कैल्प पर खुजली और ड्राइनेस की प्रॉब्लम नहीं होगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के हेयर पैक को आप लगा सकते हैं।
हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
- त्रिफला पाउडर -2 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
- पानी
हेयर पैक बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी पाउडर लेना है।
- अब इसमें त्रिफला पाउडर को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें दही डालना है।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके हल्का-हल्का पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाना है।
- फिर इसे अपने बालों में अप्लाई करना है।
- इसे सूखने दें इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- इसे लगाने से बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही, बालों में से डैंड्रफ की प्रॉब्लम कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: White Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल करें ये हेयर पैक, जानें फायदे
हेयर पैक लगाने के फायदे
- बालों में हेयर पैक लगाने से पोषण मिलता है और बालों में नमी बनी रहती है।
- डैंड्रफ प्रॉब्लम की समस्या को दूर करते हैं हेयर पैक।
- हेयर पैक लगाने से बालों में चमक आती है इसलिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
- बालों की मजबूती के लिए भी इसे आप बालों में लगा सकती हैं।
- बालों की ग्रोथ के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Winter Hair care: सर्दियों में रूखे बालों में लगाएं ये हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका और फायदे
इस बार बालों के डैंड्रफ को कम करने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे। साथ ही, ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। इसे लगाने से आपके बालों में कम डैंड्रफ प्रॉब्लम होगी। लेकिन अगर आप इन चीजों को पहली बार लगा रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इससे आपको सही तरीके से चीजों को इस्तेमाल करने की जानकारी मिल जाएगी।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।