बालों के पतले होने की समस्या को लेकर हम अक्सर परेशान होते नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपने लाइफस्टाइल के हिसाब से बालों का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते हैं। साथ ही, कई बार ऐसा होता है कि आप बालों में सही चीजों को नहीं लगाते हैं। इसकी वजह से बाल खराब होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप देसी नुस्खों को ट्राई करें। जिसे हमारी दादी और नानी इस्तेमाल करती हैं। आर्टिकल में बताते हैं आप बालों को कैसे 1 महीने में लंबा कर सकते हैं।
बालों को मोटा करने के लिए लगाएं करी पत्ता
करी पत्ता जिसे कई लोग मीठा नीम भी कहते हैं। बालों के लिए काफी अच्छा होता है। कई सारे लोग इसका सेवन करते हैं, ताकि बालों को लंबा और काला रख सकें। वहीं कई सारे लोग इसका इस्तेमाल करके अलग-अलग चीजें बनाते हैं। जैसे- करी पत्ते का तेल, हेयर पैक और हेयर मास्क। इन्हें लगाने से बालों की ग्रोथ कुछ ही दिनों में होने लगती है।
करी पत्ता बालों मे लगाने के फायदे
करी पत्ते में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल स्कैल्प से मजबूत होते हैं और झड़ने कम हो जाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल बालों में अक्सर किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ हो सकती है अच्छी अगर इस तरह इस्तेमाल करेंगी आंवला और नीम, एक्सपर्ट से जानें तरीका
करी पत्ते का बालों में कैसे करें इस्तेमाल
- करी पत्ते का इस्तेमाल आप तेल बनाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल लेना है। इसमें 10 से 12 करी पत्ते डालने हैं। इन दोनों चीजों को अच्छे से पकाएं। छानकर एक एयर टाइट बोतल में स्टोर करें। इसकी हफ्ते में 2 से 3 बार चंपी करें। आपके बालों की ग्रोथ होने लगेगी।
- करी पत्ते का हेयर पैक भी आप बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको करी पत्तों को अच्छे से मिक्सी में पीसना है। अब इसमें थोड़ा सा आंवला पाउडर डालना है। फिर इसे अपने बालों में लगाएं। कुछ समय बाद बालों को साफ कर लें। इससे भी बाल अच्छे हो जाएंगे।

इस तरह से आप करी पत्ते का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार के केमिकल वाली चीजों को इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ में रुकावट पैदा कर सकती हैं आपकी ये गलतियां, आज ही करें बदलाव
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों