काले, लंबे और घने बाल महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बालों की ग्रोथ अच्छी हो इसके लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन, इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद ये बालों को ग्रोथ रुक जाती हैं। वहीं बालों की ग्रोथ अच्छी किस तरह रहे इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने बताया कि आंवला और नीम का सही तरह इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।
बालों के फायदेमंद है आंवला और नीम
आंवला और नीम दोनों ही कई सारे गुणों से भरपूर हैं और ये दोनों चीजें सेहत और चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए फायदेमंद है। आंवले का इस्तेमाल करने से स्कैल्प कोलेजन बूस्ट होता है जो बालों के काला बनाए रखने में मदद करता है। वहीं इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बालों के ग्रोथ में इजाफा करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
नीम भी बालों के लिए उपयोगी है। इसमें विटामिन-ई और विटामिन-सी बालों के लिए फायदेमंद है और ये सभी गुण बालों की ग्रोथ के फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सामग्री
- 4 से 5 नीम के पत्तों
- 2 आंवला
- 5 बड़े चमच्च सरसों के तेल
- 2 बड़े चमच्च टी ट्री ऑयल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक बर्तन में सरसों के तेल लें।
- इसके बाद इसमें नीम की पत्ती और आंवला डालें।
- इन दोनों चीजों को 4 से 5 घंटे तक अच्छी तरह उबाल लें
- तेल को ठंडा करने के बाद इसे छलनी से छान लें।
- इसमें टी ट्री ऑयल मिलाएं।
- इसके बाद इस तेल को बालों पर अप्लाई करें।
- 1 घंटे बाद बालों को धो लें।
- इस उपाय को 2 दिन छोड़कर करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें -घुंघराले बालों की करनी हैं अच्छी तरह से केयर तो इन टिप्स को करें फॉलो
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये उपाय पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों