बालों के रूखे और बेजान होने के कई सारे कारण हैं। जहां धूल मिट्टी की वजह से अक्सर ये समस्या पैदा हो जाती हैं तो वहीं बालों को गलत तरीके से धोने और कई सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से भी ये समस्या पैदा हो जाती हैं। अगर आप चाहती हैं कि बालों के रूखे और बेजान होने की समस्या न हो साथ ही ये शाइन भी करें तो आप दही का हेयर मास्क ट्राई कर सकती हैं। दही का हेयर मास्क कैसे बनाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें बताया कि किस तरह से दही का हेयर मास्क बनाकर बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
दही की मदद से बनाएं हेयर मास्क
दही में कई सारे गुण होते हैं जो सेहत के सतह बालों के लिए फायदेमंद है और हेयर मास्क की तरह बालों पर दही का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। दही में काफी अच्छी मात्रा में ल्शियम,प्रोटीन और विटामिन होता है और ये सभी गुण बालों के लिए फायदेमंद है।
दही, शहद और मुल्तानी मिट्टी का बनाएं हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े मुल्तानी मिटटी
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच दही
इस तरह करें इस्तेमाल
- इन सभी चीजों को एक कटोरी में मिलाएं।
- इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- आधे घंटे बाद बालों को धो लें
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
दही, नींबू और नारियल तेल का बनाए हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 चम्मच नींबू
- 1 नारियल तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में दही लें
- इसमें नींबू और नारियल तेल मिलाएं
- इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद बालों को धो लें
- बालों को शैम्पू की मदद से साफ करें
- इसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों