हैवी मेकअप चाहे हम करें या ना करें, लेकिन होंठों को आकर्षक बनाने के लिए लिपस्टिक लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है। वहीं कलर पिगमेंट के साथ-साथ होंठों को नमी मिलना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए कलरबार ब्रांड ने हालही में एक नई लिपस्टिक लॉन्च की है।
आइये जानते हैं क्या इस लिपस्टिक की खासियत और जानेंगे कितना किफायती है यह प्रोडक्ट-
प्रोडक्ट का नाम
इस प्रोडक्ट का पूरा नाम कलरबार सिन फुल मैट है। इस लिपस्टिक का फार्मूला वैक्स क्रेयॉन है।
दावे
- स्मज प्रूफ है और होंठों पर लम्बे समय तक टिका हुआ रहता है।
- एक ही कोट में आपको लिप्स पर परफेक्ट लुक देने में मदद करता है।
- इन्हें बनाते समय एक्सपर्ट यानी डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्ट कराया गया है।
- इन लिपस्टिक को बनाते समय किसी भी जानवर का या जानवर पर इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- यह प्रोडक्ट पूरी तरह से वेजीटेरियन है।
पैकेजिंग
लिपस्टिक की पैकेजिंग की बात करें तो यह आपको कार्डबोर्ड के बॉक्स में मिलेगा। वहीं यह लिपस्टिक क्रेयॉन फार्मूला में आपको मिल जाएगी।
फायदे
- इसमें आपको काफी यूनिक और ट्रेंडी लिप शेड देखने को मिल जाएंगे।
- लगभग हर स्किन टोन के लिए आपको इसमें परफेक्ट कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।
- यह एक लाइटवेट फार्मूला है और होंठों पर हैवी महसूस नहीं होता है।
- होंठों पर लिपस्टिक के कलर के साथ में हाइड्रेशन प्रदान करने में भी मददगार साबित होता है।
कीमत
इस प्रोडक्ट की कीमत आपको लगभग 1200/- रुपये है। वहीं इसमें आपको ऑनलाइन कई तरीके के डिस्काउंट भी देखने को मिल जाएंगे।
मेरा एक्सपीरियंस
कोलोरबार की यह लिपस्टिक होंठों पर काफी सोफ्त्ली ग्लाइड करती है और इसमें काफी अछे कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसकी खुशबू भी काफी अच्छी है। होंठों को ड्राई होने से बचाने में मददगार है और नमी प्रदान देने का काम करता है।
रेटिंग 5
अगर आपको यह लिपस्टिक पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों