Product Review: लिप्स पर बेहद सॉफ्टली ग्लाइड होती है ये लिपस्टिक, जानें प्रोडक्ट के बारे में

(Best Lipstick For Women)हर दूसरी महिला को लिपस्टिक लगाना पसंद होता है। इसके लिए वे ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट को एक्सप्लोर कर नए से नए कलर को ट्राई करती हैं।
वहीं कई महिलाएं केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं। इसलिए वे अपने सिग्नेचर लुक को कंप्लीट करने के लिए बेहतर से बेहतर कलर का चुनाव करती हैं।
दावे
- यह एक आसान फॉर्मूला है जो बेहद आसानी से लिप्स पर ग्लाइड होने लगता है
- साथ ही ये एक मखमली मैट फिनिश फार्मूला है जो लंबे समय तक चलता है।
- यह लिपस्टिक में विटामिन ई और लाइम बटर से भरपूर है जो फटे होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- साथ ही होठों को काला होने से रोकता है।
- यह लिप्स को एजिंग होने से भी बचाने में मदद करता है।
- साथ ही ये लिप्स को झुर्रियों से भी बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : Makeup Tips : आई शैडो को इस तरह से करेंगी इस्तेमाल तो काफी पैसे बचा पाएंगी आप
पैकेजिंग
- इस लिपस्टिक की पैकेजिंग बेहद क्लासिक तरह से की गई है।
- इसकी पैकेजिंग में बाहर की ओर पेंटिंग बनाई गई है, जो कि देखने में बेहद खूबसूरत और कलरफुल दिखाई देती है।
- साथ ही ये एक सॉफ्ट कार्डबोर्ड की पैकेजिंग में बंद आती है, जिसका रंग काला चुना गया है।
कीमत
- इस लिपस्टिक का दाम 599 रुपये है।
- साथ ही इसमें 4.1 ग्राम लिपस्टिक की मात्रा दी गई है।
इसे भी पढ़ें : त्वचा को गोरा करने के लिए चेहरे पर लगाएं 'BB Cream
क्या अच्छा है
- यह एक मैट फार्मूला है।
- यह लिपस्टिक बेहद आसानी से लिप्स पर ग्लाइड होने लगती है।
- यह बेहद क्रीमी है, जो कि लिप्स को हाइड्रेट करने में मदद करती है।
मेरा एक्सपीरियंस
- वैसे तो दावा किया गया है कि ये एक लॉन्ग-लास्टिंग चलने वाली लिपस्टिक है, लेकिन जब मैंने इसे इस्तेमाल किया तो मुझे ये लॉन्ग-लास्टिंग बिल्कुल भी नहीं लगी।
- साथ ही ये बेहद क्रीमी फार्मूला है जिस कारण ये एक कोट में ही काफी चिपचिपा महसूस होने लगता है।
रेटिंग 5
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें।
साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।