मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं और इसमें रोजाना ज्यादातर हम केवल होंठों पर लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार हम एक्ट्रेसेस के लिपस्टिक कलर्स से काफी प्रभावित हो जाते हैं और बिल्कुल वैसा ही शेड खरीदने निकल पड़ते हैं। वहीं इसके लिए आपको स्किन टोन व अपनी उम्र का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है।
एक्ट्रेस की बात करें तो आजकल भाग्यश्री के लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं भाग्यश्री के लगाये हुए लिपस्टिक के कुछ ट्रेंडी शेड्स जो खासकर आप 50 की उम्र के बाद ट्राई कर सकती हैं।
ग्लॉसी पिंक कलर
View this post on Instagram
सटल और नेचुरल लुक में मेकअप करना पसंद करते हैं तो इस तरीके के ग्लॉसी पिंक लिप्स आपके लिए बेस्ट रहेंगे। यह लिप शेड्स ज्यादातर फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन पर बेस्ट नज आता है। वहीं इस तरह के लिपस्टिक शेड के साथ आई मेकअप के लिए भी पिंक टोन में शैडो को चुनें और बेस मेकअप को ड्युई करना बिल्कुल भी न भूलें। दिन के किसी ओकेजन के लिए यह लुक बेस्ट रहेगा।
चॉकलेट ब्राउन कलर
View this post on Instagram
डार्क और बोल्ड लुक पाना चाहती हैं इस तरह के न्यूट्रल टोन वाले लिप शेड को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कलर लगभग हर तरह की स्किन टोन के साथ परफेक्ट तरीके से मैच करेंगे। वहीं व्हाइट जैसे हल्के रंग के साथ आप इन लिप शेड्स को ट्राई करें। इस तरह के लिप शेड के साथ आई मेकअप को लाइट ही रखें या केवल काजल भी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Best Lipstick Shades: गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ खूब जचते हैं लिपस्टिक के ये शेड्स
मॉव पिंक कलर
View this post on Instagram
आजकल इस तरह के डल शेड्स को काफी पसंद किया जा रहा है। यह कलर काफी लाइट होता है। इसे थोड़ा ऑम्ब्रे इफेक्ट देने के लिए आप पिंक कलर के लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह आप चाहे तो मॉव के साथ लाइट और एलिगेंट लुक पाने के लिए न्यूड पेंसिल से लिप्स की आउटलाइन कर सकते हैं।
अगर आपको लिपस्टिक के ये ट्रेंडी शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों