स्टाइलिश लुक पाने के लिए केवल बेस्ट आउटफिट ही नहीं बल्कि आपको हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक के कलर कॉम्बिनेशन को ध्यान से चुनना जरूरी होता है। मेकअप की बात करें तो इसके लिए ज्यादातर हम लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करते हैं।
लिपस्टिक के कलर को चुनने के लिए आपको सबसे पहले आउटफिट के रंग को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। खासकर पिंक कलर के कपड़ों के साथ हम लिपस्टिक के कलर को नहीं चुन पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ लिपस्टिक शेड्स के आरे में जो खासकर गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ बेहद खूबसूरत लुक देने में सहायता करते हैं।
View this post on Instagram
ब्राउन टोन वाले लिप शेड पसंद करती हैं तो इस तरीके के पिंकिश ब्राउन यानी वार्म शेड के ब्राउन को होंठों पर लगा सकती हैं। बता दें कि यह शेड फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन के साथ बेस्ट लुक देने में सहायता करता है।
इसे भी पढ़ें : सफेद रंग के कपड़ों के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, हर स्किन टोन के लिए रहेंगे बेस्ट
नेचुरल और हल्की शाइन वाले लिप कलर को पसंद करती हैं तो इस तरीके के मीडियम शेड के ब्लश पिंक कलर को लिपस्टिक के लिए चुन सकती हैं। बता दें कि यह शेड पिंक के सभी डार्क और हल्के कलर टोन के कपड़ों के साथ-साथ अन्य कई कलर कॉम्बिनेशन के साथ भी बेस्ट लुक देने में मदद करता है।
View this post on Instagram
यह विडियो भी देखें
सनकिस्ड लुक आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी दिन के समय लाइट पिंक कलर के कपड़े पहन रही हैं तो इस तरह के ऑरेंज टोन वाले पीची पिंक कलर लिपशेड को चुन सकती हैं। इसमें आप लिपस्टिक के लिए मैट फिनिश लुक को ही चुनें।
इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
View this post on Instagram
सटल और नेचुरल लुक आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है और इसमें आपको ज्यादातर शाइनी बेस मेकअप के साथ लिपस्टिक के लिए ग्लॉस को चुना जा सकता है। ग्लॉस लगाने से पहले आप मैट पिंक कलर या साटन फिनिश वाली लिपस्टिक को चुन सकते हैं।
अगर आपको गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ लगाने के लिए लिपस्टिक के ये खास शेड्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।