घर में कनेर का पौधा लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधों का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए। 

what does keeping kaner plant at home means

Kya Ghar Mein Kaner Ka Paudha Rakh Sakte Hain: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधों का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ पौधों को घर में लगाने से बचना चाहिए। इसी कड़ी में आइये जानते हैं कि क्या कनेर का पौधा घर के लिए शुभ होता है। क्या कनेर के पौधे को घर में लगा सकते हैं और अगर हां, तो किस दिशा में लगाना चाहिए कनेर का पौधा। इन सभी सवालों के जवाब देंगे ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स

क्या घर में लगा सकते हैं कनेर का पौधा?

is it good to keep kaner plant at home

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कनेर के पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में कनेर के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी का वास घर में स्थापित होता है। घर में मौजूद पैसों से जुड़ी कैसी भी बाधा या परेशानी दूर हो जाती है।

कनेर के पौधे को घर में लगाने से शुभता का आगमन होता है। धन लाभ के योग बनने लगते हैं। रुका हुआ काम जल्दी से पूरा हो जाता है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है। घर का वास्तु दोष भी ठीक होने लग जाता है।

कनेर के पौधे को घर में लगाने से सुख, समृद्धि, संपन्नता, सौभग्य आदि का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सफेद और पीले रंग के कनेर को घर में लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कृपा बरसाती हैं।

यह भी पढ़ें:Vastu Tips: कनेर के फूल से करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की किल्लत

लाल रंग के कनेर फूल वाले पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिये। लाला रंग का कनेर घर के लिए अशुभ होता है। कनेर के पौधे को घर में पश्चिम या नैऋत्य कोण लगाना चाहिए। इसके अलावा, आप पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

is it ok to keep kaner plant at home

कनेर के पौधे का नाता मंगल ग्रह से माना गया है। कनेर के पौधे के ग्रह स्वामी मंगल हैं। ऐसे में कनेर के पौधे को घर में लगाने से मंगल दोष भी दूर होता है। अगर आप मांगलिक हैं तो आपको घर में कनेर का पौधा लगाना चाहिए।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या घर में कनेर का पौधा लगाना चाहिए और अगर हां, तो क्या हैं इसके लाभ और सही दिशा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP