aaj ka panchang 25 july 2025 friday shubh yog muhurat for happiness and prosperity

Aaj Ka Panchang 25 July 2025: शुक्रवार का यह योग आपके जीवन में ला सकता है सुख-सौभाग्य, जान लें शुभ मुहूर्त और विस्तार से पढ़ें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 25 जुलाई शुक्रवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि किस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 06:31 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की प्रतिपदा तिथि है। आज शुक्रवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें तो व्यक्ति के जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज वज्र योग बन रहा है और पुष्य नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 25 जुलाई 2025

goddess-lakshmi-origin-story

तिथि नक्षत्र  दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि पुष्य नक्षत्र शुक्रवार वज्र योग बव और बालव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 25 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 25 जुलाई  2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल सुबह 09 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

यह विडियो भी देखें

आज का अशुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2025

राहु काल सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 09 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक
यमगंड दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 29 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। 
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 25 जुलाई 2025

goddess-lakshmi-puja

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज प्रतिपदा तिथि है। वहीं शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है।

आज शुक्रवार के उपाय 25 जुलाई 2025

  • शुक्रवार की सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के पूजा स्थान को साफ कर, एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और उस पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आप चावल, दूध, दही, चीनी, सफेदवस्त्र, या चांदी का दान कर सकते हैं। दान हमेशा किसी जरूरतमंद व्यक्ति या मंदिर में करें। इससे आपके घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
  • हर शुक्रवार की शाम को स्नान के बाद तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का एक दीपक जलाएं। तुलसी को जल अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और सौंदर्य का कारक है। शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत चंदन का तिलक लगाएं, सफेद वस्त्र पहनें और शुक्र मंत्र "ॐ शुं शुक्राय नमः" का 108 बार जाप करें।
  • यदि संभव हो, तो अपने घर में श्री यंत्र की स्थापना करें। श्री यंत्र को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शुक्रवार के दिन स्नान के बाद श्री यंत्र को गंगाजल से शुद्ध कर, उसे एक लाल कपड़े पर स्थापित करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

आज शुक्रवार के खास मंत्र 25 जुलाई 2025

  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः
  • ॐ श्रीं श्रीये नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी नमः
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ऐश्वर्यै नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ब्लूं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये नमः

25 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

HD-wallpaper-maa-laxmi-sitting-on-lotus-maa-laxmi-goddess-of-wealth-lakshmi-maa-maa-laxmi-sitting-on-lotus

आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;