साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई-03 अगस्त: इस सप्ताह कहीं आप पर तो नहीं आ रही कोई मुश्किल? जानने के लिए पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

अगर आप भी अपनी राशि के लिए ये जानकारी लेना चाहते हैं कि यह सप्ताह कौन से बदलाव ला सकता है, तो हम आपको हमेशा की ही तरह साप्ताहिक राशिफल के बारे में बता रहे हैं। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।
image

समय हमेशा आपके जीवन में बदलाव लेकर आता है। परिस्थितियां हमेशा अनुकूल नहीं रहती हैं बल्कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार समय की जानकारी लेने के बारे में सोच रही हैं तो हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं। इस राशिफल को ध्यान में रखते हुए आप अपने भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आप 28 जुलाई से 03 अगस्त के समय के भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं तो उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा से जानें इसके बारे में। इस राशिफल से आप समय को अपने अनुसार ढाल सकती हैं और आगे की योजनाएं बनाने में भी सफल हो सकती हैं।

मेष राशि

पंचम चंद्र से सप्ताह का आरंभ होगा। रविवार एवं सोमवार की रात तक संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आज के दिन नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा एवं खुशी का कोई समाचार मिलेगा। सोमवार की रात से शत्रु सक्रिय होंगे एवं रोग में वृद्धि की संभावनाएं भी हो सकती हैं। मंगलवार का दिन तनाव भरा हो सकता है। आपको आज के दिन प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से भी सुख मिलेगा। शुक्रवार भी अच्छा बीतेगा और शनिवार की सुबह से असफलता के योग बन रहे हैं। मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries zodiac rashifal

वृषभ राशि

रविवार एवं सोमवार को रात तक समय आपके विपरीत रह सकता है। आपको किसी बड़ी यात्रा में कष्ट हो सकता है। आपका बेकार के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। किसी भी व्यक्ति से सहयोग की अपेक्षा बेकार हो सकती है। मंगल एवं बुधवार की रात 3 बजे तक समय आपके अनुकूल होगा। आपकी आय वृद्धि एवं परिवार से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। समस्याओं का निदान मिलेगा। गुरुवार की सुबह से पुन: मन विचलित रहेगा एवं रोग बढ़ सकते हैं।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

सोमवार की रात्रि तक का समय आपके लिए सब प्रकार से अनुकूल हो सकता है। आपको भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने कार्य से सबको वश में कर लेंगे। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी एवं भाग्य का पूरा साथ भी प्राप्त होगा। विदेश जाने वालों को सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार को मन अच्छा नही रहेगा। आपके कार्य में विलंब होगा एवं माता के स्वास्थ्य की चिंताएं बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपको खुशी प्रदान करने वाले समाचार मिल सकता है। शुक्रवार भी आपके लिए भी बेहतर दिन रहेगा।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

सप्ताह की शुरुआत में ही आपको भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। सोमवार भी पूरा दिन स्थाई संपत्ति की वृद्धि की योजना में व्यतीत होगा। आपको कोई पुराना पेमेंट चुकाने की चिंता रहेगी। मंगलवार भी आपके लिए पराक्रम दिखाने का दिन रहेगा। स्व प्रयास से सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार की रात तक सब कुछ ठीक चलता रहेगा। गुरुवार की सुबह चोट लगने की आशंका है। शुक्रवार भी चिंताजनक दिन रह सकता है। आपको इस दौरान आय की कमी हो सकती है। शनिवार की सुबह से समय में अनुकूलता आएगी।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

सोमवार की रात तक आपकी आय में वृद्धि एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। सहयोग मिलेगा एवं यात्रा पर जाने वालों को सफलता मिलेंगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। इस दौरान धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। इस दौरान आपके अटके धन की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में ऋण संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी। लंबे समय से चले आ रहे रोगों में सुधार होगा। जीवन में प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को भी किसी प्रकार परेशानी आने की संभावना नहीं हैं। आपकी आय में वृद्धि के साथ संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

सोमवार की रात्रि तक आवश्यक कार्यों को टालें। आपका खर्च अधिक होगा एवं आय में कमी बनी रह सकती है। इस सप्ताह अनावश्यक समय की बर्बादी भी हो सकती है। सिंगल लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। उसके पश्चात बुधवार की रात्रि तक का समय सभी प्रकार की सफलता दिलाने वाला होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। मित्रों एवं रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। सिरदर्द एवं तनाव की समस्याएं भी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार भी आपके लिए अनुकूल दिन रहेंगे। जमीन-जायदाद खरीदने का मन बन सकता है। वाहन सुख रहेगा एवं अज्ञात भय और चिंता रह सकती है।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

रवि एवं सोमवार का सुखपूर्वक समय रहेगा। धन की आवक सुदृढ़ रहेंगी। आपको अटका हुआ धन भी मिल सकता है। आपके मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपका व्यवसाय उत्तम रहेगा। उसके पश्चात बुधवार की रात का समय चिंतायुक्त रहेगा। आपकी आय में कमी एवं अनावश्यक परेशानियों का सामना होगा। आपको वाहन आदि से कष्ट हो सकता है एवं पारिवारिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। अनपेक्षित कार्य करने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपके मेहमान का आगमन होगा एवं पैर के पंजे में चोट भी लग सकती है। शनिवार का आरंभ सुखकारी होगा। धन में वृद्धि होंगी एवं परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका प्राप्त होगा।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

रवि एवं सोमवार को कार्य की अधिकता रहेगी एवं पिता से सहयोग की प्राप्ति होगी। धन की आवक उत्तम बनी रहेगी। व्यापार एवं नौकरी ठीक ढंग से कार्य कर पाएंगे। धार्मिक उत्सवों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार की रात्रि तक का समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। आपकी आय में वृद्धि एवं संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। राजनीतिज्ञों को पद लाभ हो सकता है। जीवन साथी से तनाव उत्पन्न हो सकता है।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

sagitarrius zodiac horoscope

रवि एवं सोमवार को भाग्य का साथ मिलेगा। आपके कार्य में सफलता एवं आय में वृद्धि के योग हैं। आपको भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपके कार्य में तेजी रहेगी एवं सब ओर से शुभ समाचार ज्ञात होंगे। पेट में हल्का दर्द हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता हो सकती है। एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं। आय भी अच्छी बनी रहेगी। पिता की मदद करनी पड़ सकती है। दबाव बनाने वाले पीछे हटेंगे एवं विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

सप्ताह का आरंभ कठिनाई भरा हो सकता है। सोमवार की रात 9 बजे तक संभलकर रहें एवं किसी से विवाद न करें। आज के दिन आपकी आय में कमी रहेगी एवं साथ देने वाले पीछे हटेंगे। अपनी बात को ठीक ढंग से रोक नहीं पाएंगे एवं व्यय भी ज्यादा होंगे। जीवन साथी से तनाव हो सकता है और प्रेम में असफलता के योग हैं। मंगलवार की सुबह से आराम रहेगा। कार्य में गति आने के साथ धन की आवक भी होगी। सहयोग मिलेगा एवं भाग्य भी अनुकूल रहेगा। बुधवार को प्रसन्न करने वाला समाचार ज्ञात होगा।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

रवि एवं सोमवार को मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं नौकरी में तारीफ मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा। सिंगल लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपको व्यापार में सफलता मिलेगी। मंगल एवं बुधवार को विवाद होने की संभावना है। आपको अपनी योग्यतानुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। बेकार के कार्यों में समय व्यतीत होगा। कमजोरी एवं शरीर में विभिन्न स्थान पर दर्द हो सकता है। गुप्त बातें बाहर आ सकती है। प्रेम में असफलता की प्राप्ति होंगी। गुरु एवं शुक्रवार को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

इस सप्ताह आपके ऊपर शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। स्वयं को बचाने के प्रयास करने होंगे। मन में बेचैनी बनी रहेगी एवं कार्य में विघ्न आएंगे। आपकी आय कमजोर हो सकती है एवं मुंह पर चोट लग सकती है। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे एवं संतान से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरुवार पुन: चिंता लेकर आ सकता है। अपनों से ही धोखा मिल सकता है। विवादों में पिछड़ सकते है। खर्च बढ़ेंगे एवं अज्ञात भय चिंता बनी रहेगी।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP