Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:24 AM IST

हिंदू धर्म में कनेर फूल से जुड़ी ये बातें, आप भी जानें

हिंदू धर्म में फूल पत्तों का विशेष महत्व बताया गया है। कनेर फूल का भी पूजा पाठ में खूब इस्तेमाल होता है। कनेर का फूल माता लक्ष्मी, भगवान शिव और विष्णु जी को बहुत प्रिय है।
Updated:- 2023-11-08, 18:55 IST
uses of kaner flower

सड़, खेत, गली और पार्क में आसानी से मिलने वाले कनेर के फूल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। बता दें कि सफेद कनेर माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है इसलिए इसे दिवाली पूजा में माता लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं। कनेर के फूल के बारे में तो आप सभी को पता ही होगा, लाल, पीले और सफेद रंग का यह फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय है। पांच पंखुड़ियों वाले इस फूल का हिंदू धर्म में बहुत महत्व बताया गया है। यह फूल भगवान शिव को तो प्रिय है ही साथ ही, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भी बेहद प्रिय है। चूंकि सावन और पुरुषोत्तम का पावन महीना चल रहा है, ऐसे में इस दौरान इस फूल का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। बता दें कि इस फूल को आप सावन में शिव जी की कृपा पाने के लिए चढ़ा सकते हैं। कनेर फूल की और भी कई मान्यताएं हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।

पांच पुष्पों में से एक

कनेर का यह खूबसूरत फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय पंच पुष्प में से एक है। भगवान शिव को प्रिय पांच पुष्पों में कनेर, धतूरा, आक, पारिजात और शमी के फूल शामिल हैं।

कनेर के पेड़ में मां माता लक्ष्मी का वास 

White Kaner

मान्यता है कि कनेर के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास माना गया है। सफेद कनेर मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ऐसे में आप माता लक्ष्मी के पूजन में सफेद कनेर चढ़ाएं। इसके अलावा सरस्वती जी को सफेद रंग बेहद प्रिय है इसलिए आप सरस्वती पूजा भी सफेद कनेर का उपयोग कर सकते हैं। 

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है

धार्मिक ग्रंथ और वास्तु शास्त्र के मुताबिक कनेर के पेड़ में माता लक्ष्मीका वास होता है। ऐसे में इस फूल के पेड़ को घर पर लगाना बहुत शुभ माना गया है। साथ ही, इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न

औषधीय गुणों से भरपूर

Yellow Kaner

पूजा पाठ में इसका महत्व तो है साथ ही, औषधी और आयुर्वेद में भी इसका महत्व है। कनेर की पत्तियां, फूल और छाल का इस्तेमाल कई तरह के रोगों के उपचार के लिए किया जाता है। बता दें कि इसका उपयोग आमतौर पर सिरदर्द, दांत दर्द और किसी भी घाव को जल्दी भरने या ठीक करने के लिए किया जाता है।

सोमवार पूजा में शिव जी को कनेर फूल जरूर चढ़ाएं

वैसे तो कनेर का फूल सभी देवी देवताओं को बेहद प्रिय है, लेकिन शिव जी को यह अत्यंत प्रिय होने के कारण सावन या सोमवार के पूजा में इसे जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बेल के पेड़ से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

तीन रंग के होते हैं कनेर के फूल

kaner flower importance in puja

कनेर के फूल 3 रंग के होते हैं, एक लाल या पीच, दूसरा पीला कनेर और तीसरा सफेद कनेर। सभी रंग के कनेर का अपना ही महत्व है। 

 

ये रहे कनेर फूल से जुड़े महत्व। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।