Ghar Ka Jyotish: किस महीने में घर बनवाना होता है सबसे ज्यादा शुभ?

यूं तो कभी भी आप अपने घर के निर्माण कार्य को शुरू करवा सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष महीने होते हैं जिनमें घर बनवाना बहुत शुभ होता है। इन महीनों में घर का निर्माण कार्य शुरू करवाने से किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं उत्पन्न होती है।  
which month is best for home construction

ज्योतिष शास्त्र में हर माह का अपना एक महत्व बताया गया है। साथ ही, हर माह में ग्रहों का अलग-अलग प्रभाव भी पड़ता है। इसी कारण से ज्योतिष शास्त्र में हर काम के लिए अलग-अलग माह को चुना जाता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि यूं तो कभी भी आप अपने घर के निर्माण कार्य को शुरू करवा सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष महीने होते हैं जिनमें घर बनवाना बहुत शुभ होता है। इन महीनों में घर का निर्माण कार्य शुरू करवाने से किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं उत्पन्न होती है और ग्रहों की अनुकूलता भी बनी रहती है।

कौन सा महीना घर बनवाने के लिए है सबसे ज्यादा शुभ?

हिन्दू वर्ष के पांच ऐसे महीने हैं जो सबसे ज्यादा शुभ माने जाते हैं घर बनवाने के लिए। यह महीने हैं: वैशाख, श्रावण, कार्तिक, मार्गशीर्ष और फाल्गुन। इन महीनों में घर बनवाने से अलग-अलग प्रभाव घर पर देखने को मिलते हैं।

ghar banvane ke liye kaun sa mahina shubh hota hai

अगर आप वैशाख माह में घर का निर्माण कार्य शुरू करते हैं तो इससे घर में धन-धान्य का आगमन होता है और स्वास्थ्य संबंधी दोष भी दूर हो जाते हैं। घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ आरोग्य का वास भी स्थापित होता है।

यह भी पढ़ें:Astro Tips: तकिये के नीचे नमक रखने से क्या होता है? जानें ज्योतिष से

वहीं, श्रावण माह में घर के निर्माण का कार्य शुरू करते हैं तो इससे घर में प्रकृति का सुख मिलता है। यानी कि घर में आपके जीव-जंतु आते-जाते रहेंगे जिससे आपके संकट टल जाया करेंगे। इसके अलावा, सम्मान में भी वृद्धि होगी।

ghar banane ke liye kaun sa mahina shubh hota hai

कार्तिक माह में घर के निर्माण का कार्य शुरू करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। मां लक्ष्मी का साक्षात वास घर में स्थापित होता है। घर में धन-धान्य बढ़ता है। घर निर्माण से लाभ मिलता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मार्गशीर्ष माह में घर के निर्माण का कार्य शुरू करने से स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि इस माह में बनवाये गए घर मं प्रवेश करने से ग्रहों की शुभता मिलती है जिससे पुरानी चली आ रही बीमारी भी दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें:Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार रात के समय बालों में तेल क्यों नहीं लगाना चाहिए?

फाल्गुन माह में घर के निर्माण का कार्य शुरू करने से वंश वृद्धि होती है। पारिवारिक सुख की स्थापना होती है। अगर आपके घर में क्लेश पसरा रहता है तो इस अमाह में घर बनवाने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।

ghar banane ke liye kaun sa mahina sabse zyaada shubh hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • घर निर्माण करते समय किस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए?

    घर निर्माण करते समय वास्तु नियमों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
  • कौन सा दिन नया वाहन खरीदने के लिए शुभ है?

    अक्षय तृतीया का दिन नए वाहन को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।