वरलक्ष्मी व्रत जिसे दक्षिण भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। मां लक्ष्मी को समर्पित एक महत्वपूर्ण और फलदायी व्रत है। यह व्रत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को आता है, और इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, परिवार की समृद्धि और सुख-शांति के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करती हैं। भक्त श्रद्धापूर्वक दान-पुण्य भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरलक्ष्मी व्रत के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वरलक्ष्मी व्रत के दिन भूलकर भी न करें धारदार चीजों का दान
सनातन धर्म में दान का बहुत महत्व है, लेकिन हर दान का अपना एक नियम और समय होता है। धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि, भले ही वे सामान्य वस्तुएं लगती हों, दान के लिए अशुभ मानी जाती हैं। वहीं इन चीजों का दान करने आर्थिक तंगी आ सकती है। इसिलए इसका दान करने से बचें।
वरलक्ष्मी व्रत के दिन न करें काले रंग के कपड़े का दान
देवी लक्ष्मी को धन, समृद्धि, सौंदर्य और सौभाग्य की देवी माना जाता है। उन्हें लाल, गुलाबी, पीला और सुनहरा रंग विशेष प्रिय है। इन रंगों को शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वहीं, काले रंग का वस्त्र अशुभता का कारक माना जाता है। इसका दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। इसलिए इसका दान करने से बचें।
वरलक्ष्मी व्रत के दिन न करें लोहे का सामान दान
वरलक्ष्मी व्रत देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने का दिन है। देवी लक्ष्मी धन, समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य की देवी हैं। ऐसे में, यह माना जाता है कि लोहे जैसी भारी धातु का दान करने से देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं और इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें- वरलक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, हो सकता है धन लाभ
वरलक्ष्मी व्रत के दिन न करें जूते-चप्पल का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल को राहु और शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है. ये दोनों ग्रह अक्सर नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य से जुड़े होते हैं. ऐसा माना जाता है कि वरलक्ष्मी व्रत जैसे शुभ और पवित्र दिन पर इन ग्रहों से संबंधित वस्तुओं का दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- वरलक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन, पंडित जी से जानें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों