aaj ka panchang 10 august 2025 bhadrapad month starts surya dev puja muhurat dishashool remedies and mantras

Aaj Ka Panchang 10 August 2025: भाद्रपद महीने का हुआ आरंभ, सूर्यदेव की पूजा से लेकर दिशाशूल के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 10 अगस्त के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आज किस मुहूर्त में सूर्यदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-08-10, 06:31 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है और रविवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको रोगदोष का सामना करना पड़ रहा है या फिर मान-सम्मान में कमी आ रही है तो आप इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करें। आज से भाद्रपद महीना का आरंभ हो चुका है। वहीं आज शोभन योग बन रहा है और धनिष्ठा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में सूर्यदेव को अर्घ्य देने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 10 अगस्त 2025

c9pul54g_surya-dev_625x300_09_November_22

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण 
भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि धनिष्ठा नक्षत्र रविवार शोभन योग बालव और गर

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 10 अगस्त 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त

सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 10 अगस्त 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल  सुबह 06 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त  दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त

शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अगस्त 2025

राहु काल शाम 05 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 59 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 22 मिनट तक
यमगंड दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक
दिशाशूल दक्षिण दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। 
दुर्मुहूर्त   शाम 05 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 17 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 10 अगस्त 2025

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। आज रविवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव का पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

आज के रविवार के उपाय 10 अगस्त 2025

  • हर रविवार सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें थोड़ा लाल चंदन, लाल फूल और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय "ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः" या "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। यह उपाय सूर्य को मजबूत करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र भगवान सूर्य को समर्पित एक शक्तिशाली प्रार्थना है। इसका नियमित पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और स्वास्थ्य उत्तम रहता है। रविवार के दिन इस स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी होता है।
  • रविवार के दिन सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। आप गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र, माणिक्य या लाल मसूर की दाल का दान कर सकते हैं। दान हमेशा जरूरतमंद व्यक्ति को ही करें।
  • लाल रंग सूर्य देव का प्रिय रंग है। रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है।
  • अपने घर के पूजा स्थान पर सूर्य यंत्र स्थापित करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। सूर्य यंत्र को लाल कपड़े पर रखें और चंदन, धूप, दीप आदि से उसकी पूजा करें। यह यंत्र सूर्य की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता लाता है।

आज रविवार के खास मंत्र 10 अगस्त 2025

  • ॐ ह्रां मित्राय नमः
  • ॐ ह्रीं रवये नमः
  • ॐ हूं सूर्याय नमः
  • ॐ ह्रां भानवे नमः
  • ॐ हृों खगाय नमः
  • ॐ हृ: पूषणे नमः

10 अगस्त 2025 आज के पंचांग का महत्व

61KClEBi0LL

आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दिन ज्योतिष उपायों को करने के साथ-साथ मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;