Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:35 AM IST

Maa Lakshmi Abhishek: शुक्रवार के दिन इस विधि से करें मां लक्ष्मी का अभिषेक, जानें नियम, मंत्र और महत्व

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी मानी जाती है। इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। अब ऐसे में अगर आप मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं तो उनका अभिषेक भी जरूर करें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-04-17, 17:00 IST
maa lakshmi abhishek puja vidhi niyam mantras and significance in detail

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए की जाती है। मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु की पत्नी और धन, वैभव, और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। उनकी पूजा विशेष रूप से शुक्रवार के दिन की जाती है। उनकी कृपा से सौभाग्य और सकारात्मकता बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा से जीवन में सभी प्रकार की समृद्धि आती है, जिसमें भौतिक सुख-सुविधाएं भी शामिल है। आपको बता दें, जिस तरह सभी देवी-देवताओं का अभिषेक किया जाता है, ठीक वैसे ही मां लक्ष्मी का भी अभिषेक पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से मां लक्ष्मी का अभिषेक विधि, नियम और मंत्र के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का अभिषेक किस विधि से करें?

Lakshmi-Panchami-2024-which-flower-should-be-offered-to-maa-lakshmi

  • शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • अपने घर के पूजा स्थल को साफ करें और वहां एक चौकी स्थापित करें।
  • चौकी पर लाल या गुलाबी रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • मां लक्ष्मी की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • अपने आप पर भी गंगाजल के छींटे डालें।
  • एक पात्र में अभिषेक की सभी सामग्री जैसे कि दूध, दही, शहद, घी, चीनी और गंगाजल मिलाएं। यदि केसर है तो वह भी मिला सकते हैं।
  • मंत्रों का जाप करते हुए धीरे-धीरे इस मिश्रण को मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर अर्पित करें।
  • अभिषेक के बाद प्रतिमा को शुद्ध जल से स्नान कराएं और साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • मां लक्ष्मी को रोली, कुमकुम और अक्षत का तिलक लगाएं।
  • उन्हें फूल अर्पित करें, विशेष रूप से कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • मां लक्ष्मी के सामने धूप और दीप जलाएं।
  • मां लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाएं। खीर या सफेद मिठाई विशेष रूप से प्रिय है।
  • मां लक्ष्मी की आरती करें। ध्यान रखें कि इनकी आरती कभी भी खड़े होकर नहीं करनी चाहिए।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का अभिषेक करने का नियम

  • शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और अभिषेक के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। यह आमतौर पर संध्या काल या प्रदोष काल होता है।
  • अभिषेक करने से पहले पूजा स्थल और मां लक्ष्मी की मूर्ति को अच्छी तरह से साफ किया जाता है।

अभिषेक करने के दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप

  • श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः
  • श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्
  • ह्रीं श्रीं क्लीं धन लक्ष्म्यै नमः
  • महालक्ष्म्यै नमो नमः, विष्णु पत्न्यै नमो नमः

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

मां लक्ष्मी का अभिषेक करने का महत्व

keep-these-5-things-at-home-to-invite-goddess-lakshmi

मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि, और सौभाग्य की देवी माना जाता है। उनकी पूजा करने से भक्तों को आर्थिक रूप से स्थिरता और उन्नति मिलती है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से जातकों को कभी भी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें -  माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना करें ये 3 उपाय, होगी धन की वर्षा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।