Diwali 2023 Auspicious Symbol: दिवाली पर ये चिन्ह लगाते समय आप भी तो नहीं करते ये भूल

इस साल दिवाली 12 नवंबर, दिन रविवार की पड़ रही है। दिवाली के दिन श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन शुभ चिन्हों का भी महत्व होता है। 

rules to place shubh labh in hindi
rules to place shubh labh in hindi

Vastu Tips: दिवाली हिन्दू धर्म का महापर्व कहलाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, दिन रविवार की पड़ रही है।

दिवाली के दिन श्री गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन शुभ चिन्हों का भी महत्व होता है।

दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह लगाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है शुभ-लाभ जिसे लगाने की परंपरा है।

शुभ-लाभ लगाने से घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ श्री गणेश का आगमन होता है। दोनों की कृपा परिवार पर बरसती है।

हालांकि आप में से बहुत से लोग शुभ-लाभ लगाते समय महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान न देते हुए कई गलतियां कर देते हैं।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि दिवाली के दिन शुभ-लाभ घर के मुख्य द्वार पर कैसे लगाने चाहिए।

दिवाली 2023 शुभ-लाभ से जुड़ी कथा

  • भगवान श्री गणेश (श्री गणेश का संतान प्राप्ति स्तोत्र) का विवाह प्रजापति विश्वकर्मा की पुत्री ऋद्धि और सिद्धि नामक दो विदुषी कन्याओं से हुआ था।
  • विवाह के पश्चात भगवान श्री गणेश को देवी रिद्धि से क्षेम और देवी सिद्धि से लाभ नामक दो पुत्रों की प्राप्ति हुई।
  • जनलोक भाषा में क्षेम का अर्थ होता है शुभ और लाभ का अर्थ तो हम सभी जानते हैं। यहीं हैं शुभ और लाभ।
  • मान्यता है कि दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लगाने से सुख-समृद्धि और धन का वास बना रहता है।
shubh labh kaha lagaye

दिवाली 2023 शुभ-लाभ से जुड़े नियम

  • लाभ श्री गणेश के बड़े पुत्र हैं जबकि शुभ श्री गणेश के छोटे बेटे हैं। ऐसे में लाभ पहले और शुभ बाद में आते हैं।
  • घर के मुख्य द्वार पर भी पहले लाभ और फिर शुभ का चिन्ह लगाना चाहिए जबकि लोग इसका उल्टा करते हैं।
  • बोलते समय शुभ-लाभ कहा जाता है लेकिन घर के मुख्य द्वार पर अंकित करते समय लाभ-शुभ ही उचित है।
  • इसके अलावा, कुछ और नियम भी हैं जैसे कि शुभ-लाभ लगाने के बाद उसपर कुमकुम (कुमकुम के उपाय) से तिलक जरूर करें।
  • अक्षत छिड़कें और शुभ-लाभ के ठीक ऊपर माध्यम में या सीधे हाथ की ओर ही स्वास्तिक का चिन्ह लगाएं।
  • स्वास्तिक कभी भी शुभ-लाभ के उल्टे हाथ की तरफ नहीं लगता है। इससे अशुभ वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

अगर आप भी दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर यह शुभ चिन्ह लगाने का सोच रहे हैं तो या लगाने वाले हैं तो इस लेख मेंदी इस चिन्ह से जुड़ी जरूरी बातें जान लें ताकि किसी भी प्रकार का वास्तु दोष या अन्य कोई दोष उत्पन्न न हो और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP