Diwali 2023 Diya Vastu: दिवाली के दिन इस दिशा में न जलाएं दिया, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Vastu Tips: दिवाली पर्व का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। अमावस्या के दिन पड़ने के कारण इसका ज्योतिष और वास्तु महत्व भी अधिक है।
जहां एक ओर ज्योतिष में इस दिन को कार्य पूर्ति हेतु उपायों के लिए बहुत कारगर मानते हैं वहीं, वास्तु में दिन दिशाओं का स्थान और भी बढ़ जाता है।
यूं तो दिवाली में दीपक जलाने की परंपरा है और घर के ज्यादातर हिस्सों में दीपक जलाया जाता है लेकिन एक जगह दीपक बिलकुल नहीं जलाना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि दिएअलि के दिन घर का एक स्थान ऐसा भी होता है जहां दीपक जलाने से विपरीत प्रभाव नजर आने लगता है।
दिवाली 2023 घर में कहां दीपक नहीं जलाना चाहए
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में दिवाली के दिन दीपक नहीं जलाना चाहिए। अन्य दिनों में इस दिशा में भी दीपक जलाया जा सकता है।
- दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। छोटी दिवाली यानी कि नरक चतुर्दशी के दिन यमराज की पूजा का विधान शास्त्रों में माना गया है।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023 Locker Ka Upay: दिवाली के दिन घर की तिजोरी पर लटकाएं ये एक चीज, दरिद्रता होगी दूर
- मान्यता है कि इस दिन यमराज पृथ्वी पर आते हैं और व्यक्ति की मृत्यु का समय निश्चित करते हैं। ऐसे में दिवाली के दो दिन दीपक दक्षिण में न जलाएं।
- इसके पीछे का कारण यह है कि दक्षिण दिशा में दीपक जलाकर हम यमराज को हमारे घर का रास्ता दिखाते हैं। यमराज का घर आना शुभ होता है।
- इसलिये छोटी दिवाली यानी कि नरक चतुर्दशी के दिन और मुख्य दिवाली पर्व पर भूल से भी घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
- हालांकि यमराज के निमित्त दीपक (आटे का दीपक जलाने के लाभ) जलाना शुभ होता है क्योंकि इससे अकाल मृत्यु का योग नष्ट हो जाता है लेकिन उस दीपक को दक्षिण में न रखें।
- यमराज के निमित्त जलाए गए दीपक को आप घर के मंदिर के सामने, पीपल के पेड़ के नीचे या चौराहे पर रख सकते हैं। यह अशुभ नहीं माना जाता है।
आप भी दिवाली के दिन घर को दीपकों की रौशनी से भरने के लिए दीपक जलाते हैं तो पहले इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान लें कि दिवाली के दिन घर में कहां दीपक नहीं जलाना चाहिए और क्या है उके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।