Diwali 2023 Locker Ka Upay: दिवाली के दिन घर की तिजोरी पर लटकाएं ये एक चीज, दरिद्रता होगी दूर

Astro Tips: दिवाली सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसलिए इस पर्व का हिन्दू धर्म में खासा महत्व माना जाता है।
दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और उसका समापन भाईदूज के साथ होता है। इसी कारण से यह पांच दिवसीय महापर्व कहलाता है।
इस साल 10 नवंबर, धनतेरस से लेकर 15 नवंबर, भाईदूज तक दिवाली की चकाचौंध घर-घर में बड़े ही जोरों-शोरों से दिखाई देने वाली है।
माना जाता है कि जीतना दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का महत्व है। उतना ही जरूरी और लाभदायक है घर में तिजोरी पूजन।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि दिवाली के दिन घर में मौजूद तिजोरी की पूजा करने के बाद उसपर एक वस्तु लटकानी चाहिए।
इस वस्तु को लटकाने के कई लाभ व्यक्ति और उसके पूरे परिवार को प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि तिजोरी पर दिवाली के दिन क्या टांगे।
दिवाली 2023 तिजोरी पूजन का महत्व (Diwali 2023 Worshipping Locker Significance)
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली का पर्व अमावस्या तिथि पर पड़ता है। अमावस्या तिथि को बहुत प्रभावशाली और लाभकारी माना गया है।
- ऐसे में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा के साथ ही घर की तिजोरी की विधि-विधान से पूजा करना भी आवश्यक होता है।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
- दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के बाद तिजोरी को खोलकर उसकी आरती करनी चाहिए। फिर तिजोरी में चावल रखें।
- उसके बाद कुमकुम छिड़कें और तिजोरी के द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से तिजोरी या घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है।
दिवाली 2023 तिजोरी पर क्या लटकाएं (Diwali 2023 What To Tie With Locker For Money)
- दिवाली के दिन तिजोरी पूजा के बाद एक विशेष काम और करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद ही तिजोरी पूजन पूरा होता है।
- आपको करना यह है कि तिजोरी की पूजा करने के बाद उसके हैंडल पर कलावा (कलावा बांधने के नियम) बांधना है। ध्यान रहे कि कलावे का रंग लाल ही हो।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर
- लाला रंग माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। ऐसे में लाल कलावा बांधना ज्यादा शुभ होगा। कलावा बांधने से धन का दोष दूर होता है।
- तिजोरी पर लगी बुरी दृष्टि भी दूर होने लग जताई है। अगर आपकी तिजोरी में हैंडल नहीं है तो तिजोरी के अंदर कलावा रख सकते हैं।
आप भी दिवाली के दिन इस लेख में बताये गए तिजोरी के इस उपाय को आजमा सकते हैं और मां लक्ष्मी एवं श्री गणेश की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इस उपाय से मिलने वाले लाभों को भी पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, amazon
- दिवाली के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
- दिवाली के दिन मुख्य रूप से घर को गंदा नहीं रखना चाहिए और घर आए किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए।
- दिवाली के दिन क्यों करनी चाहिए लॉकर की पूजा?
- लॉकर धन रखने का स्थान होता है। दिवाली के दिन लॉकर की पूजा करने से मां लक्ष्मी का तिजोरी में वास स्थापित होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।