Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस घास का तोरण, घर में कभी नहीं होगा कलह-क्लेश

हिंदू धर्म में विभिन्न प्रकार की पत्तियों का तोरण लगाने का विशेष विधान है। अब ऐसे में बुधवार के दिन दुर्वा का तोरण लगाने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-08-22, 20:42 IST
 hang durva grass toran at home main door on wednesday for happiness and prosperity

बुधवार का दिन बुध ग्रह से भी संबंधित है, जिसे बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। भगवान गणेश को भी बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने और उनसे संबंधित शुभ कार्यों को करने से व्यक्ति को बुद्धि, ज्ञान और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। तोरण लगाना भी इन्हीं शुभ कार्यों का एक हिस्सा है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। आपको बता दें, बुधवार के दिन दुर्वा का तोरण लगाने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के जीवन में बार-बार परिशानियां आ रही है तो बुधवार के दिन दुर्वा का तोरण लगाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं दुर्वा का तोरण

images (20)

दुर्वा का तोरण घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है,जिससे घर का वातावरण शुद्ध और शांत होता है। यह तोरण घर में प्रवेश करने वाली किसी भी नकारात्मक शक्ति या बुरी नजर को रोकता है, जिससे घर में शांति बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि दुर्वा का तोरण लगाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। गणेश जी बुद्धि के दाता हैं, और दुर्वा का तोरण लगाने से घर के सदस्यों को सही निर्णय लेने में मदद मिलती है और बुद्धि का विकास होता है। दूर्वा का तोरण वास्तु दोषों को कम करने में भी सहायक माना जाता है। दूर्वा का तोरण बनाने के लिए, 21 या 108 दूर्वा की गांठें लें। प्रत्येक गांठ में तीन या पाँच पत्तियां होनी चाहिए। इन्हें धागे से गूंथकर एक लंबी माला बना लें और इसे मुख्य द्वार पर लगाएं। इसे शुक्रवार या बुधवार के दिन बनाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर में बंधनवार या तोरण लगाते समय वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

ज्योतिष शास्त्र में दुर्वा का तोरण

durva-garland-2-1

दूर्वा को भगवान गणेश का अत्यंत प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि दूर्वा अर्पित करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके अलावा, दूर्वा का संबंध नवग्रहों में बुध ग्रह से भी है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। दूर्वा को अमृत के समान भी माना गया है। साथ ही घर में कभी भी समस्याएं नहीं आती है।

इसे जरूर पढ़ें - एक या दो नहीं...आम की पत्तियों से बनाएं इन 5 तरीके के तोरण

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।