जल्दी शादी के लिए आजमाएं कुमकुम के चमत्कारी उपाय

अगर आप शादी के लिए सुयोग्य वर ढूढ़ रही हैं, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पा रही है तो निश्चय ही यह ग्रह नक्षत्रों का खेल भी हो सकता है। वास्तव में अगर आपकी शादी की उम्र है तो ये आपकी चिंता की एक बड़ी वजह हो सकती है कि आपकी शादी में किसी वजह से देरी हो रही है।
हम सभी का सपना होता है कि एक सुयोग्य वर मिले, लेकिन यदि आपकी शादी में कोई बाधा आ रही है या फिर विवाह की बात आते-आते बिगड़ जाती है तो कुछ आसान ज्योतिष उपाय आपकी समस्या का निदान कर सकते हैं।
आप यदि कुमकुम के कुछ आसान उपाय आजमाएंगी तो आपको जल्द ही सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें जल्द शादी के लिए आप कुमकुम के कौन से विशेष उपाय आजमा सकती हैं।
विष्णु जी को कुमकुम और हल्दी का तिलक लगाएं
यदि आपके विवाह में कोई भी बाधा आ रही है तो उससे बचने के लिए आप प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु को कुमकुम और हल्दी का तिलक लगाएं। इसके साथ ही आप मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें।
यदि आप इस उपाय को 11 गुरुवार तक आजमाएंगी तो आपके विवाह में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी। इसके साथ आप विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी करें और उन्हें कुमकुम का तिलक लगाएं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन करते समय उन्हें भोग में चना दाल और गुड़ का भोग लगाएं। इससे आपकी मनोकामनाएं जल्द ही दूर हो जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: शादी में आ रही हैं अड़चनें तो गुरुवार के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये अचूक उपाय
माता पार्वती को कुमकुम चढ़ाएं
यदि आपके विवाह में किसी वजह से बार-बार बाधा आस रही है या अड़चनें हो रही हैं तो आप माता पार्वती को कुमकुम और अक्षत चढ़ाएं और उनसे जल्दी विवाह की प्रार्थना करें। कुमकुम का ये उपाय यदि आप सोमवार के दिन करेंगी तो जल्द ही आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी
गणपति को दूर्वा के साथ कुमकुम चढ़ाएं
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो आप प्रत्येक बुधवार को गणपति को 21 दूर्वा चढाने के साथ कुमकुम का तिलक (हल्दी का तिलक लगाने के फायदे) गणपति को लगाएं। इस उपाय से आपके जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं। यदि बेटी के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो 11 बुधवार तक आप 21 दूर्वा भगवान गणपति को चढ़ाएं और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें। इस उपाय से जल्द ही बेटी के विवाह के योग बन सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शादी में हो रही है देरी तो हल्दी के ये टोटके आएंगे काम
मंदिर में चढ़ाएं कुमकुम
कई बार शादी की बात बनते-बनते बिगड़ने लगती है। ऐसे में आप यदि प्रत्येक सोमवार को शिव और पार्वती मंदिर जाकर माता पार्वती (माता पार्वती के मंत्र)को कुमकुम चढ़ाएंगी और उस कुमकुम को अपने घर के पूजा स्थान पर रखकर हर शुभ काम में इसका इस्तेमाल करेंगी तो जल्द ही आपकी शादी के योग बनेंगे।
कुमकुम के इन उपायों से आपके लिए जल्द ही विवाह के योग बनेंगे और सभी कामनाओं की पूर्ति होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।