Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:13 AM IST

Ganesh Stotra: संतान सुख की प्राप्ति के लिए आप भी कर सकती हैं गणपति स्तोत्र का पाठ

हिन्दू धर्म में ऐसे कई स्तोत्र हैं जिनका पाठ अलग अलग इच्छाओं की पूर्ती के लिए किया जाता है। उन्हीं में से एक है संतान प्राप्ति स्तोत्र। 
Updated:- 2022-11-10, 14:43 IST
image

Ganesh Stotra: माता पिता बनना संसार का सबसे बड़ा सुख माना जाता है। एक बच्चे का जन्म न सिर्फ संतान के आने को दर्शाता है बल्कि मां के रूप में स्त्री के जन्म को भी प्रदर्शित करता है। संतान आने से वैवाहिक जीवन में पूर्णता आ जाती है लेकिन हर कोई इस सुख से परिपूर्ण नहीं। हिन्दू धर्म शास्त्रों में ऐसे कई पूजा पाठ बताए गए हैं जिन्हें करने से संतान की प्राप्ति होती है। 

हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से हमने जब इस बारे में बात की तो उन्होंने हमें यह बताया कि संतान प्राप्ति के लिए गणपति जी के एक विशेष स्तोत्र का पाठ अचूक माना गया है। हमारे एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गणेश जी के इस स्तोत्र पाठ से घर में संतान का आगमन होता है और वह संतान सुख, स्वास्थ और साहस से संपन्न होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सा है वो स्तोत्र पाठ और क्या हैं उसके लाभ। 

संतान गणपति स्तोत्र (Santan Ganpati Stotra)

santan ganpati stotra

नमोऽस्तु गणनाथाय सिद्धी बुद्धि युताय च।

सर्वप्रदाय देवाय पुत्र वृद्धि प्रदाय च।।

गुरु दराय गुरवे गोप्त्रे गुह्यासिताय ते।

गोप्याय गोपिताशेष भुवनाय चिदात्मने।।

विश्व मूलाय भव्याय विश्वसृष्टि करायते।

नमो नमस्ते सत्याय सत्य पूर्णाय शुण्डिने।।

एकदन्ताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नम:।

प्रपन्न जन पालाय प्रणतार्ति विनाशिने।।

शरणं भव देवेश सन्तति सुदृढ़ां कुरु।

भविष्यन्ति च ये पुत्रा मत्कुले गण नायक।।

ते सर्वे तव पूजार्थम विरता: स्यु:रवरो मत:।

पुत्रप्रदमिदं स्तोत्रं सर्व सिद्धि प्रदायकम्।।

इसे जरूर पढ़ें: आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है तो ये 5 रंग बदल सकते हैं आपकी किस्मत 

संतान गणपति स्तोत्र के लाभ (Benefits Of Santan Ganpati Stotra)

ganpati stotra

  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से तेजस्वी आपको संतान की प्राप्ति होती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान का जीवन हमेशा सुखमय बीतता है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आकी संतान को कभी भी रोग (आसाध्य रोग से मुक्ति के उपाय) नहीं घेरता।
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान की बुद्धि तीव्र और कुशाग्र होती है। 

इसे जरूर पढ़ें: Basil Astro: तुलसी की सूखी मंजरी हरी भरी कर देगी आपकी जेब, बस कर लें ये छोटा सा काम 

  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान पर हमेशा श्री गणेश (श्री गणेश को प्रसन्न करने के उपाय) की कृपा बनी रहती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान बलशाली बनती है और समस्याओं के प्रति निडर बनती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से आपकी संतान को जीवन में अपार सफलता मिलती है। 
  • संतान गणपति स्तोत्र के पाठ से  आपकी संतान का व्यक्तित्व तेजस्वी बनता है और समाज में उसका मान सम्मान बढ़ता है। 

 

तो ये था गणेश जी का अचूक संतान प्राप्ति स्तोत्र और उसके लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।  

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।