गणेश चतुर्थी का पर्व भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस उत्सव की सबसे ज्यादा रौनक मुंबई में देखने को मिलती है। लेकिन आज के समय में इस त्योहार को हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना कर भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि गणपति बप्पा घर में आते ही सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही, आपके घर में पॉजिटिविटी आती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि घर में गणेश जी को कितने दिन स्थापित कर सकते हैं? आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं दिन और सही नियमों के बारे में।
1 दिन की गणपति स्थापना का महत्व
कुछ परिवार गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना करके उसी दिन ही विसर्जन कर देते हैं। वहीं कई सारे लोग गणेश चतुर्थी के दिन लाते हैं और अगले दिन दोपहर तक विसर्जित कर देते हैं। ऐसे में डेढ़ दिन के गणपति होते हैं। यह परंपरा उन घरों में अपनाई जाती है, जहां समय या व्यवस्था की सीमाएं होती हैं।
3 दिन के गणपति की स्थापना
कई घरों में गणपति बप्पा को तीन दिन के लिए घर में विराजमान करते हैं। इसमें पहले दिन स्थापना, दूसरे दिन विशेष पूजा और तीसरे दिन विसर्जन होता है। माना जाता है कि तीन दिन के गणपति को विराजमान करने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है और घर का वातावरण सुखमय बना रहता है। इसलिए आप भी तीन की के गणपति बप्पा को घर में स्थापित कर सकते हैं। इन्हें आप सही मुहूर्त में लेकर आए और स्थापित करें।
इसे भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये 2 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं
10 दिन के गणपति को घर में करें स्थापित
कई सारे लोग गणेश चतुर्थी पर स्थापित गणपति बप्पा को 10 दिन तक घर या पंडाल में विराजित करते हैं। पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। इसके बाद दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर उनका विसर्जन किया जाता है। इसे सबसे शुभ और पूर्ण रूप से फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि गणपति को विराजमान करने से उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इससे हर तरफ शुभता भी आती है। बस आपको इन्हें स्थापित करने से पहले मंडप को साफ-सुथरा और अच्छे से सजाना होता है।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Date 2025: 26 या 27 अगस्त कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
गणपति बप्पा हर किसी के विघ्न हरते हैं। ऐसे में आप इन्हें किसी भी दिन लेकर आएं या कितने भी दिन के लिए रखें आपकी पूजा को वो हमेशा स्वीकार करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों