Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये 2 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आप भी जीवन से जुड़ी बाधाएं को दूर करना चाहते हैं, तो इस बार 27 तारीख जिस दिन गणेश चतुर्थी है उस दिन कुछ खास उपायों को करें, जिसे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
Updated:- 2025-08-18, 19:08 IST
image

गणेश चतुर्थी का पावन पर्व इस साल 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन हर तरफ सिर्फ गणपति बप्पा मोर्या के जयकारे सुनाई देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यही वो दिन होता है जब लोग अपने घरों में गणपति जी को लाते हैं और विराजमान करते हैं। इसके बाद जितने दिन भी वो घर में रहते हैं पूरे विधि-विधान के साथ इनकी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि गणपति विघ्नहर्ता होते हैं इसलिए आप चाहें तो अपने जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए इस दिन 3 खास उपायों को कर सकते हैं, जिसकी जानकार पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इस आर्टिकल में शेयर की है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो खास 3 उपाय जिससे आपके जीवन में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

गणेश चतुर्थी पर दूर्वा और मोदक का करें विशेष उपाय

भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक दोनों ही प्रिय होते हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन इसका उपाय करके आप अपने जीवन की बाधाओं को कम कर सकते हैं।

3 - 2025-08-18T164405.819

कैसे करें गणेश चतुर्थी पर उपाय

  • इसके लिए आपको गणेश चतुर्थी पर स्नान के बाद गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करना है।
  • उन्हें 21 गांठ वाली दूर्वा की माला अर्पित करें।
  • इसके बाद 21 मोदक का भोग लगाएं।
  • भोग लगाने के बाद, गणेश जी की आरती करें और अपनी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें।

केले के पत्तों का गणेश चतुर्थी पर करें उपाय

गणेश चतुर्थी पर केले के पत्तों का प्रयोग भी शुभ माना जाता है। इससे आपकी आर्थिक बाधाएं दूर हो सकती हैं। इसके लिए आप इस उपाय को जरूर करें।

2 - 2025-08-18T164411.110

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: 26 या 27 अगस्त कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

कैसे करें गणेश चतुर्थी पर केले के पत्ते का उपाय

  • गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की प्रतीमा के पास की सजावट को केले के पत्तों से करें।
  • इसके बाद आपको केले के पत्तों पर लाल सिंदूर लगाना है।
  • इसे फिर आपको सिक्का रखकर तिजोरी में रखना है।
  • माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और धन आगमन होता है।

इस बार गणेश चतुर्थी पर इन उपायों को जरूर करें। इससे आपके जीवन में होने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं और आपको इसका लाभ भी देखने को मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गणेश जी की पूजा कैसे करें? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।