Chaitra Navratri 2025 Jau Upay: चैत्र नवरात्रि के दौरान जौ के इन 5 उपायों को आजमाएं, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है, और इस दिन जौ का भी विशेष स्थान है। जौ को शुभ और पवित्र माना जाता है। आइए इस लेख में जौ के कुछ उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
chaitra navratri 2025 jau or barley remedies for wish fulfillment

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी
मान्यता है कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी तो सबसे पहले जौ की फसल उगाई थी। इसलिए इसे सृष्टि की पहली फसल भी कहते हैं। साथ ही मां दुर्गा की पूजा में जौ बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि अगर आपके जीवन में कोई समस्या आ रही है तो चैत्र नवरात्रि के दौरान जौ के कुछ उपाय हैं। जिसे करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सुख-समृद्धि के लिए जौ के उपाय

Which-Day-is-good-to-donate-barley

नवरात्रि के पहले दिन जौ के कुछ दाने लें और उन्हें मिट्टी में बोएं। प्रतिदिन पानी दें और नवरात्रि के अंत में जब जौ अंकुरित हो जाए, तो इन्हें घर के पूजा स्थान पर रखें। यह उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। नवरात्रि के दौरान जौ को एक सफेद कपड़े में बांधकर, इसे घर के पूजा स्थान पर रखें और उसकी पूजा करें। इससे घर में खुशहाली आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए जौ के उपाय

एक छोटे से पीतल या तांबे के थाल में जौ के दाने रखें और इसे घर के पूजा स्थल या मुख्य द्वार पर रखें। फिर उसके अगले दिन जौ मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर रखे जौ को पक्षियों को डाल दें। इससे लाभ हो सकता है।

मनोकामना पूर्ति के लिए जौ के उपाय

जौ का उपयोग हवन या यज्ञ में किया जाता है। हवन के दौरान जौ को आहुति के रूप में अर्पित करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में समृद्धि आती है। विशेष रूप से बुधवार और शुक्रवार को जौ का हवन करना शुभ माना जाता है। यदि आप किसी विशेष काम में सफलता चाहते हैं तो एक छोटे से खेत या बगीचे में जौ का बीज बो सकते हैं। इससे मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए जौ के उपाय

दि आप मां दुर्गा की कृपा चाहते हैं, तो नवरात्रि के दौरान जौ के दाने मिट्टी में बो सकते हैं और उसका ध्यान रखते हुए रोज पूजा करें। इसे 9 दिन तक रखें और फिर उन्हें नदियों या किसी पवित्र स्थान पर प्रवाहित करें। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के दौरान जरूर खरीदें ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

रोगदोष से छुटकारा पाने के लिए जौ के उपाय

What-is-the-significance-of-Jau-in-Navratri-2

अगर आपको बार-बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो नवरात्रि के दौरान जो व्यक्ति बीमार है, उसे जौ को अपने सिर से 11 बार घुमाकर फेंक दें। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- Chaitra Navratri 2025 Upay: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन करें 9 लौंग से ये उपाय, पैसों की कमी होगी दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP