चैत्र नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों तक चलता है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। चैत्र नवरात्रि को किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अब ऐसे में चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसके लिए मिट्टी के कलश का उपयोग किया जाता है। मिट्टी के कलश को शुद्ध और पवित्र माना जाता है, इसलिए इसका उपयोग शुभ कार्यों में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी के बर्तन को समृद्धि का कारक माना गया है। इसलिए मां दुर्गा की पूजा के लिए मिट्टी के बर्तन ही खरीदें।
चैत्र नवरात्रि के दौरान चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदने से सौभाग्य बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। चांदी के सिक्के को नवरात्रि पूजा में रखना शुभ माना जाता है। इससे देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri 2025 Upay: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन करें 9 लौंग से ये उपाय, पैसों की कमी होगी दूर
यह विडियो भी देखें
जौ को सृष्टि की पहली फसल माना जाता है, इसलिए इसे पूजा में शामिल करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि में जौ बोने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Maa Durga ke 9 Swaroop ki Kahani: नवरात्रि के दिनों में होती है माता के इन नौ स्वरूपों की पूजा, हर रूप का है खास महत्व
पीले चावल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि में इनका उपयोग देवी दुर्गा की पूजा में किया जाता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। पीले चावल का उपयोग देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि पीले चावल अर्पित करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रृंगार का सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में सोलह श्रृंगार का सामान खरीदने और मां दुर्गा को अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।