Aaj Ka Choghadiya 03 August 2025: लंबे समय से ठप पड़े बिजनेस की ग्रोथ के लिए करना है कुछ नया काम, तो यहां पढ़ें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

03 अगस्त 2025 का चौघड़िया मुहूर्त यहां दिया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने ठप पड़े बिजनेस में नई जान फूंकना चाहते हैं या कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं। यह मुहूर्त आपको सही समय चुनने में मदद करेगा, ताकि आपके प्रयास सफल हों और व्यापार में वृद्धि हो।
image

अगर आप अपने लंबे समय से ठप पड़े बिजनेस को फिर से गति देना चाहते हैं या कोई नया उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुछ विशेष मुहूर्त ऐसे होते हैं जो नए कार्यों की शुरुआत और व्यापार में वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इन मुहूर्तों को जानकर आप अपने प्रयासों को सही दिशा दे सकते हैं और सफलता की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। 03 अगस्त 2025, रविवार का दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस दौरान आप किसी भी तरह का शुभ कार्य या नया काम कर सकती हैं। आइए, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं दिन और रात के 03 अगस्त 2025 का चौघड़िया मुहूर्त।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 3 अगस्त 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)


मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
लाभ सुबह 09:05 बजे से 10:46 बजे तक
अमृत सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
काल दोपहर 12:27 बजे से 02:08 बजे तक
शुभ दोपहर 02:08 बजे से 03:49 बजे तक

मुहूर्त के अनुसारक्या करें?

लाभ- यह समय व्यापार वृद्धि और लाभ के लिए उत्तम है।

अमृत- सभी शुभ कार्यों, विशेषकर नए व्यापार की शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ

काल-यह समय शुभ कार्यों के लिए वर्जित है। इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचें। राहुकाल भी इसी समय है।

शुभ- विवाह, गृह प्रवेश, धार्मिक अनुष्ठानों और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा।

3 अगस्त 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
उद्वेग

सुबह 05:44 बजे से 07:25 बजे तक

चर

सुबह 07:25 बजे से 09:05 बजे तक

रोग

दोपहर 03:49 बजे से 05:30 बजे तक

रात का चौघड़िया मुहूर्त (सूर्यास्त से अगलेसूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
शुभ शाम 07:11 बजे से 08:30 बजे तक
अमृत रात 08:30 बजे से 09:49 बजे तक
चर रात 09:49 बजे से 11:08 बजे तक

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

choghadiya muhurat 03 August 2025

शुभ: विवाह, धार्मिक कार्यों और नए उद्यमों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है।

अमृत: नए काम या व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल समय।

चर: यह एक शुभ मुहूर्त है। इस समय आप कोई भी शुभ कार्य आराम से कर सकते हैं।

03 अगस्त 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

रोग (रात 11:08 बजे से 12:27 बजे अगली सुबह तक): यह सभी के लिए अशुभ समय होता है।

काल (रात 12:27 बजे से 01:47 बजे अगली सुबह तक): इस दौरान यात्रा आदि करने से बचें।

लाभ (रात 01:47 बजे से 03:06 बजे अगली सुबह तक): व्यापारिक लाभ और कार्यों को गति देने के लिए अच्छा समय माना जाता है।

उद्वेग (रात 03:06 बजे से 04:25 बजे अगली सुबह तक): यह समय मानसिक तनाव का हो सकता है। इस दौरान कोई भी काम सोच-समझकर करें।

शुभ (रात 04:25 बजे से 05:44 बजे अगली सुबह तक): यह समय मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP