Bhaum Pradosh Vrat June 2024 Upay: भौम प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये खास उपाय, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा

प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ हनुमान जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। 

 
Bhaum Pradosh vrat june  remedies for lord shiva blessings

(Bhaum Pradosh Vrat June 2024 Upay) हिंदू पंचांग के अनुसार भौम प्रदोष व्रत मंगलवार को पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। इतना ही नहीं भौम प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन है। इसलिए इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का भी विधान है। बता दें, इस साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 04 जून को रात 10 बजकर 01 मिनट पर आरंभ हो रहा है और इसका समापन दिनांक 05 जून को रात 07 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए भौम प्रदोष व्रत 04 जून को रखा जाएगा। अब ऐसे में भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। साथ ही मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से उपायों के बारे में जानते हैं।

मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए उपाय

Mahashivratri  date Shubh muhurat and significance

भौम प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर है, तो उसकी शुभता के लिए भौम प्रदोष के दिन विधिवत रूप से भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करें। उसके बाद उन्हें प्रिय मिठाई का भोग लगाएं। इससे लाभ हो सकता है।

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

भौम प्रदोष व्रत के दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करें और गुड़ के साथ-साथ तिल अर्पित करें। इससे व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है।

व्यापार में वृद्धि के लिए उपाय

अगर आपके व्यापार में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो इस दिन भगवान शिव को तिल अर्पित करें। इससे व्यवसाय में लाभ हो सकता है।

प्रेम विवाह के लिए उपाय

अगर किसी भी जातक के प्रेम विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इससे जल्द विवाह के योग बन सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Bhaum Pradosh Vrat 2024 June: भौम प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करें?

संतान प्राप्ति के लिए उपाय

भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि-विधान के साथ करें। इससे संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Bhaum Pradosh Vrat june 2024: भौम प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय, कर्ज से मिल सकता है छुटकारा

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय

shivji parvatiji

अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।

  • शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।। ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
  • ॐ नम: शिवाय।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP