(Bhaum Pradosh Vrat june 2024) हिंदू धर्म में सभी तिथियों का विशेष महत्व है। वहीं भौम प्रदोष व्रत को बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति भगवान शिव और भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। यह व्रत मंगलवार को त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। भौम प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत को रखने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष भी दूर होता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मंगल दोष से मुक्ति के लिए उपाय

भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्ति और सुख-समृद्धि के साथ-साथ मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए 11 लाल मोती शिवलिंग पर अर्पित करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
धन प्राप्ति के लिए उपाय
भौम प्रदोष व्रत के दिन ग्रहों की शांति और धन प्राप्ति के लिए भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करें और उन्हें लड्डू अर्पित करें। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी प्राप्ति के लिए उपाय
अगर आपको नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जीवन में परेशानियां बढ़ती जा रही है, तो भौम प्रदोष व्रत के दिन नौकरी प्राप्ति के लिए हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी विधिवत पूजा करें। साथ ही उन्हें गुड़ का भोग लगाने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
विवाह में बाधा दूर करने के लिए उपाय
अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से लाभ हो सकता है। इस दिन उन्हें पीले फूल अर्पित करें।
व्यापार में वृद्धि के लिए उपाय

अगर आपके व्यापार में समस्याएं आ रही हैं, तो भौम प्रदोष व्रत के दिन माता लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करने से लाभ हो सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ यहां बताए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों