शादी के बाद सभी की जिंदगी में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आते हैं। पत्नी को न सिर्फ जीवन संगिनी समझा जाता है बल्कि वो पति के सुख-दुःख की साथी भी मानी जाती है। इसी वजह से कहा जाता है कि पत्नी की सोच, स्वभाव और ऊर्जा न केवल पति के जीवन पर असर डालती है बल्कि पूरे घर के माहौल को भी प्रभावित करती है। ज्योतिष की मानें तो अंग्रेजी वर्णमाला के कुछ ऐसे अक्षर हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम की महिलाएं पत्नी के रूप में बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं, यही नहीं शादी के बाद वो घर परिवार में खुशियों का माहौल बना देती हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो नाम के शुरुआती अक्षरों से किसी व्यक्ति के स्वभाव और किस्मत के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी बताते हैं कि कुछ विशेष अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की महिलाएं अपने पति के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली मानी जाती हैं। आइए उनके बारे में जानें यहां
अंग्रेजी का A
यदि आपका नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है तो आपमें वो सभी गुण मौजूद हैं जो आपके पार्टनर के लिए भी अच्छे साबित हो सकती हैं। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानती हैं और परेशानियों में भी खुशी से आगे बढ़ती हैं। ये लड़कियां जिस घर में भी शादी करके जाती हैं उस घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। यदि नहीं वो पार्टनर के हर निर्णय में साथ देती हैं और वक्त आने पर सही और गलत की पहचान भी कराती हैं। यदि आपका नाम भी इस अक्षर से शुरू होता है तो आप अपने पति के लिए लकी चार्म हो सकती हैं। A अक्षर वाली महिलाएं अपने पति की हर परिस्थिति में एक सच्चे साथी की तरह खड़ी रहती हैं। यही नहीं उनके करियर सेन जुड़े फैसलों में भी इनकी राय बहुत कारगर साबित होती है।
अंग्रेजी का P अक्षर
जिन महिलाओं का नाम अंग्रेजी के P अक्षर से शुरू होता है वो स्वभाव से बहुत समझदार होती हैं। इनकी समझदारी इनके पार्टनर की हर निर्णय में मदद करती है। अंग्रेजी के P अक्षर से नाम शुरू होने वाली महिलाएं बेहद शांत और धैर्यशील होती हैं। ये कभी भी बिना सोचे-समझे कोई निर्णय नहीं लेती हैं और हमेशा व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाती हैं। ये अपने पति की जिंदगी में हमेशा संतुलन बनाए रखने वाली होती हैं। जब भी इनके पति किसी दुविधा में होते हैं तब ये किसी भी समस्या का सही समाधान निकालने में मदद करती हैं। उनकी सही सलाह हमेशा पति को आगे बढ़ने में मदद करती हैं। इनके धैर्य और समझदारी की वजह से इनके पति हमेशा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन नामों वाली लड़कियां करियर में हासिल करती हैं बुलंदियां, आप भी जानें वो 5 लकी अक्षर?
अंग्रेजी का S अक्षर
जिन महिलाओं का नाम अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होता है वो दिखने में आकर्षक होने के साथ पति के लिए भाग्यशाली भी होती हैं। इनकी ऊर्जा की वजह से वातावरण हमेशा सकारात्मक बना रहता है और ये पति के लिए भी प्रेरणा की स्रोत बनती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां अपनी ऊर्जा से सबका दिल जीत लेती हैं। इनका आत्मविश्वास और मेहनत इन्हें खास बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपका नाम आपके ससुराल के लिए हो सकता है शुभ? एस्ट्रोलॉजर ने बताए हैं वो 7 लकी अक्षर
इनके आत्मविश्वास की वजह से ही पति को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहती है और ये नकारात्मक परिस्थिति को भी सकारात्मकता में ढाल देती हैं। S अक्षर वाली महिलाएं अपने पति को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और वो अपने जीवनसाथी की कमजोरी को भी ताकत में बदलने में सक्षम होती हैं।
अगर आपका नाम भी इनमें से किसी अक्षर से शुरू होता है तो आप अपने पति के लिए लकी चार्म हो सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों