(Bhaum Pradosh Vrat 2024 June) सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। वहीं इस बार प्रदोष व्रत 04 जून मंगलवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। बता दें, इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ बजरंगबली की भी पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में भौम प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भौम प्रदोष व्रत के दिन करें लाल वस्तुओं का दान
भगवान मंगल को लाल रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन लाल वस्त्र, लाल रंग के फल, लाल फूल आदि का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही हनुमान जी की कृपा भी बनी रहती है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
भौम प्रदोष व्रत के दिन करें गुड़ का दान
गुड़ को भगवान शिव और हनुमान जी दोनों को प्रिय माना जाता है। इसलिए, भौम प्रदोष व्रत के दिन गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव और हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मंगल ग्रह क्रोध, ऊर्जा और पराक्रम का ग्रह माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो भौम प्रदोष व्रत के दिन गुड़ का दान करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Bhaum Pradosh Vrat june 2024: भौम प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय, कर्ज से मिल सकता है छुटकारा
भौम प्रदोष व्रत के दिन करें काले तिल का दान
काले तिल को सभी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भौम प्रदोष व्रत के दिन जो व्यक्ति काले तिल का दान करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है।
भौम प्रदोष व्रत के दिन करें नारियल का दान
नारियल को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। भौम प्रदोष व्रत के दिन नारियल का दान करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि भौम प्रदोष व्रत के दिन नारियल का दान करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही व्यक्ति की सभी को ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों