Bhaum Pradosh Vrat 2024 Puja Vidhi: भौम प्रदोष व्रत पर ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, जानें सामग्री और मंत्र

भौम प्रदोष व्रत की पूजा के लिए सामग्री में शामिल लाल या पीला गुलाल, अक्षत, कलावा, फल, फूल, सफेद मिठाई, सफेद चंदन, नशा, बेल पत्र, धागा, कपूर, धूपबत्ती आदि चीजें शामिल करें। 

bhaum pradosh vrat june  samagri

Bhaum Pradosh Vrat 2024 Puja Vidhi Aur Samagri: पंचांग के अनुसार, हर माह में दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं, एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। इसी कड़ी में ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत इस बार 4 जून, दिन मंगलवार को पड़ने वाला है। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि, सामग्री और मंत्र के बारे में विस्तार से।

भौम प्रदोष व्रत जून 2024 पूजा सामग्री

bhaum pradosh vrat june

भौम प्रदोष व्रत की पूजा के लिए सामग्री के तौर पर लाल या पीला गुलाल, अक्षत, कलावा, फल, फूल, सफेद मिठाई, सफेद चंदन, नशा, बेल पत्र, धागा, कपूर, धूपबत्ती आदि चीजें शामिल करें।

भौम प्रदोष व्रत जून 2024 पूजा विधि

भौम प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का ध्यान करें। इसके बाद भगवान शिव के आगे दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन व्रत का निर्वाहन करें। चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय प्रदोष काल में होती है, ऐसे में पुनः शाम के समय भगवान शिव का ध्यान करते हुए उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।

इसके बाद भगवा शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। उन्हें पुष्प अर्पित करें। भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की आराधना भी करें। भगवान शिव को पांच प्रकार के फल, पंचमेवा, और पांच तरह की मिठाइयां अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जाप करें और आखिर में शिव शंभू की आरती गाएं।

यह भी पढ़ें:Bhaum Pradosh Vrat 2024 June: भौम प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करें?

भौम प्रदोष व्रत जून 2024 पूजा मंत्र

bhaum pradosh vrat in june

भौम प्रदोष व्रत के दिन शिव नमस्कार मंत्र का जाप करना भी शुभ माना गया है। शिव नमस्कार मंत्र है: शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।। ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।। इस मंत्र के जाप से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।

अगर आप भी जून में पड़ने वाले भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि, सामग्री और मंत्र के बारे में जान लें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP