ज्योतिष के अनुसार माथे पर चंदन का तिलक लगाने के फायदे

Significance Of Applying Chandan Tilak:  चंदन का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है और आपने कई लोगों को इसका तिलक लगाते हुए भी देखा होगा। आइए जानें माथे पर इस तिलक को लगाने के ज्योतिषीय लाभ क्या हैं।   
Updated:- 2023-02-16, 19:34 IST
image

सनातन धर्म में न जाने कितनी ऐसी प्रथाएं हैं जिनका अनुसरण हम हमेशा से करते चले आ रहे हैं। न जाने कितनी ऐसी बातें हैं जिनका हम पालन करते हैं और  इससे हमें लाभ भी मिलता है। ऐसी ही एक प्रथा है माथे पर तिलक लगाना।

प्राचीन काल में जब राजा महाराजा युद्ध पर जाते थे तब उनकी विजय की कामना लिए हुए उनकी पत्नियां माथे पर तिलक लगाती थीं और उनकी विजय की कामना करती थीं। तभी से तिलक को विजय का प्रतीक माना जाने लगा और यही नहीं पूजा में भी तिलक का अलग महत्व शुरू हो गया।

लोग भगवान को तो तिलक लगाते हैं और अपने माथे पर भी इसे लगाते हैं। तिलक कई अलग-अलग चीजों से लगाया जाता है जिसमें हल्दी, चंदन, कुमकुम, सिंदूर आदि से तिलक लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

ख़ासतौर पर माथे पर चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति को विशेष लाभ होते हैं। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें कि माथे पर चंदन का तिलक लगाने के क्या लाभ मिल सकते हैं। 

ऊर्जा के चक्रों को नियंत्रित करता है 

chandan tilak benefits

ज्योतिष की मानें तो माथे के ठीक बीच के स्थान में ही ऊर्जा के सात चक्र होते हैं। इसी वजह से इस स्थान को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। चंदन का तिलक माथे के बीच में लगाने से सभी तरह के चक्रों को एक साथ नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

इसे जरूर पढ़ें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से खुल सकता है भाग्‍य, जानें इसके फायदे

मन को शांत रखता है 

चंदन में एक शांत और सुखदायक सुगंध होती है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकती है। चंदन की सुगंध मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में भी सुधार कर सकती है। जब आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो इसकी भीनी सुगंध मस्तिष्क को शांति देने में मदद करती है और अशांत मन को भी शांत रखता है। 

त्वचा को ठंडक देता है

chandan tilak significance

चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को कई तरह से ठंडक प्रदान करने में मदद करती हैं। अगर आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो आपको त्वचा के साथ शरीर को भी ठंडक प्रदान करने में मदद मिलती है।

चंदन के कूलिंग गुण त्वचा को आराम देने के साथ कई समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। यदि हम गर्म मौसम में माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो ज्यादा लाभकारी होता है। चंदन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: माथे पर किस उंगली से तिलक लगाने पर मिलेगा धन, सेहत और मोक्ष

 


चंदन का तिलक लगाने के आध्यात्मिक लाभ

हिंदू धर्म में तिलक को आध्यात्मिकता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति अपने भीतर के आत्म से जुड़ सकता है और शांति की भावना महसूस कर सकता है।

चंदन का तिलक भगवान की आस्था का प्रतीक माना जाता है और भक्त की भक्ति के संकेत देता है। मुख्य रूप से शिव भक्त भोलेनाथ का श्रृंगार चंदन से करते हैं फिर उसे अपने माथे पर लगाते हैं तो उन्हें पूजा का पूर्ण फल मिलता है। 

नकारात्मक शक्तियों को कम करता है 

significance of chandan tilak

ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चंदन का तिलक नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसी मान्यता है कि चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति के मन और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य आकर्षित होता है। यदि आपको किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति के अपने आस-पास संकेत मिलते हैं तो आप माथे के ठीक बीच में चंदन का तिलक जरूर लगाएं। 

चंदन का तिलक लगाने से कई तरह के शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ होते हैं। चाहे आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तनाव कम करना चाहते हैं, या अपनी आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहते हैं, माथे पर चंदन का तिलक लगाना सबसे प्रभावी तरीका है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com       

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।